HIGHLIGHTS
व्हाट्सऐप का डिसअपीयरिंग फीचर कैसे करें इस्तेमाल
हाल ही में बीटा टीजर में नज़र आया था फीचर
फीचर इनेबल करने पर 7 दिन बाद डिलीट हो जाएंगे मैसेज
फेसबुक ने अपने अधिकृत इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp के लिए डिसअपियरिंग मैसेज का फीचर पेश किया है। इस नए फीचर से यूजर्स चैट के लिए डिसअपियरिंग मैसेज को इनेबल कर सकते हैं जो अगले सात दिनों में खुद गायब हो जाएंगे। इस नए फीचर को बीटा अपडेट में टीज़ किया गया था लेकिन कंपनी ने अब इसे ग्लोबली भी रिलीज़ कर दिया है।
Surveyकंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, हमारा गोल व्हाट्सऐप पर इन-परसन क्लोज़ फील कराना है। इसलिए हम व्हाट्सऐप पर अपना डिसअपियरिंग मैसेज फीचर लाने के लिए उत्सुक हैं।”
जैसा कि ऊपर बताया गया है, डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर इनेबल करने पर नया मैसेज भेजेने जाने पर यह सात दिनों के बाद गायब हो जाएगा।
ध्यान देना होगा कि एक बार डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर ऑन करने के बाद मैसेज डिलीट करने के समय को बदला नहीं जा सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile