HIGHLIGHTS
Android Beta पर दिखा Whatsapp का नया फीचर
व्हाट्सऐप का ऑटो डिलीट मैसेज फीचर इस तरह करेगा काम
व्हाट्सऐप के नए फीचर अपने आप डिलीट हो जाएंगे मैसेज
सोशल मैसेजिंग ऐप Whatsapp जल्द एक नया फीचर लाने वाला है जिसे सेल्फ डिसट्रकटिंग नाम दिया गया है। इस फीचर से यूजर अपने भेजे गए मैसेज को भेजते समय एक समय निर्धारित कर सकते हैं और इस समय पर यह मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा। इस फीचर की जानकारी वेब बीटा इन्फो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मिली है। अभी Whatsapp ने इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया है।
Surveyवेब बीटा इन्फो के मुताबिक, व्हाट्सऐप के इस फीचर का नाम एक्सपायरिंग मैसेज रखा गया है। इस फीचर को व्हाट्सऐप एंडरोइड बीटा वर्जन 2.20.197.4 पर देखा गया है। यूजर्स इस फीचर की मदद से 7 दिनों के बाद भी भेजे गए मैसेज को auto delete कर सकते हैं। इससे पहले भी फीचर को डिलीट मैसेज के नाम से एंडरोइड बीटा पर देखा जा चुका है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, व्हाट्सऐप यूजर्स इस नए फीचर से एक घंटे, एक दिन, एक सप्ताह, एक महीने और एक वर्ष के बाद के चैट भी ऑटो डिलीट कर सकते हैं। व्हाट्सऐप का कहना है कि इस फीचर से यूज़र्स को बहुत फायदा होगा।
व्हाट्सऐप यूजर इस फीचर के ज़रिए भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए एक समय चुन सकते हैं और तय समय के बाद यह मैसेज खुद डिलीट हो जाएगा। बीटा वर्जन पर इस फीचर को डिसअपीयरिंग मैसेज के नाम से भी देखा गया है।
व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए मल्टी डिवाइस फीचर लॉन्च करने वाला है। इस फीचर से यूजर एक अकाउंट को चार और डिवाइस पर कनेक्ट कर सकते हैं। हालांकि डाटा सिंक करने के लिए Wi-Fi का उपयोग करना होगा। अभी इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile