भारत में हजारों WhatsApp Account 24 घंटे के लिए हुए ब्लॉक..अगर आपका अकाउंट भी हुआ तो जानें वजह

HIGHLIGHTS

बीते कल अचानक ही भारत के साथ साथ कई देशों में WhatsApp Accounts रिव्यू के लिए ब्लॉक होने लगे थे।

WhatsApp का इसपर कहना है कि Accounts को बैन करने की प्रोसेस का यह हिस्सा है।

अगर आपका WhatsApp Account भी रिव्यू के लिए ब्लॉक किया गया है तो आइए जानते हैं इसकी वजह।

भारत में हजारों WhatsApp Account 24 घंटे के लिए हुए ब्लॉक..अगर आपका अकाउंट भी हुआ तो जानें वजह

बीते कल यानि सोमवार को अचानक ही बहुत से लोगों को यह समस्या आने लगी की उनका व्हाट्सएप अकाउंट खुलना ही बंद हो गया। इसके लिए न तो कोई Warning दी गई, इसके अलावा बिना किसी भी नोटिस के ही अचानक ही Screen पर एक Message आया जिसमें लिखा था कि Account Activity और Device Information को रिव्यू किया जा रहा है, ताकि यह कंफर्म हो सके कि Platform की Terms of Service का पालन हो रहा है या नहीं। यह पूरा मामला बीती रात करीब 8 बजे सामने आया, जब यूजर्स ने सोशल मीडिया पर यह शिकायत करनी शुरू की कि उनका अकाउंट अचानक ही बंद हो गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

व्हाट्सएप ने इसे लेकर जवाब भी दे दिया है

इस पूरे मुद्दे पर एक WhatsApp Spokesperson ने कहा कि कंपनी लगातार अपने Platform के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए काम करती रहती है, और इसी के तहत ऐसे Accounts को Suspend किया जाता है जो उसकी Policies का उल्लंघन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “We are always working to stay ahead of those trying to abuse our service and ban accounts to help keep other users safe. Sometimes we get this wrong and if we do, we try to fix it as quickly as possible to get people back to chatting.”

यानी WhatsApp ने खुद माना कि कभी-कभी यह प्रोसेस गलत Accounts पर भी लागू हो जाती है, और ऐसा होने पर वो जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश करते हैं। Review Screen पर Users को WhatsApp के Responsible Use से जुड़ी Guidance भी दिखाई गई, साथ ही Stolen Phones और Compromised Accounts के बारे में जानकारी भी दी गई। एप के अनुसार ज्यादातर मामलों में यूजर्स को 24 घंटे के अंदर इस रिव्यू का परिणाम मिल जाता है।

व्हाट्सएप अकाउंट बंद होने के बाद सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

इस अचानक हुई Restriction से परेशान कई Users ने Social Media पर जाने लगे। एक User ने बताया कि उसका Account बिना किसी Explanation के बंद कर दिया गया, जबकि उसने पहले ही एक Appeal Submit की हुई थी। एक और यूजर ने कहा कि उसने सिर्फ Official WhatsApp App ही इस्तेमाल किया था, फिर भी बिना किसी चेतावनी के Suspension हो गया, और यह Messaging Service उसके काम के लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी है।

यह भी पढ़ें: App Store पर वापस लौटा Telegram, Apple ने बताया क्यों हटाया गया था ऐप

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile