क्या है नया GB WhatsApp, जानिए इसके बारे में और क्या हो सकते हैं इसके नुकसान

क्या है नया GB WhatsApp, जानिए इसके बारे में और क्या हो सकते हैं इसके नुकसान
HIGHLIGHTS

GB व्हाट्सऐप के बारे में सबकुछ जानें

ये हो सकते हैं GB व्हाट्सऐप के नुकसान

जानें कैसे करें GB व्हाट्सऐप को डाउनलोड

अगर मैसेजिंग ऐप का ज़िक्र आता है तो सबसे पहले व्हाट्सऐप की बात होती है। व्हाट्सऐप हमारे और आपके जीवन का अहम हिस्सा है। यूजर्स की सुविधा के लिए रोजाना व्हाट्सऐप के नए-नए वर्जन पेश किए जाते रहते हैं। इन दिनों GB WhatsApp वर्जन काफी लोकप्रिय हो रहा है जो व्हाट्सऐप के नए अपडेट के तौर पर प्रसारित किया जा रहा है। बता दें कि यह व्हाट्सऐप का नया वर्जन नहीं है बल्कि एक अलग ऐप है जिसे उपयोग करते समय बहुत सावधान रहना होगा।

क्या है GB व्हाट्सऐप?

GB WhatsApp दरअसल व्हाट्सऐप का ही क्लोन ऐप है। यह व्हाट्सऐप का फोर्क्ड वर्जन है। साधारण शब्दों में कहें तो GB व्हाट्सऐप थर्ड पार्टी डेवलपर्स को व्हाट्सऐप जैसा एक कस्टमाइज़ क्लोन ऐप बनाने की इजाज़त देता है। WhatsApp यूजर्स को बिलकुल व्हाट्सऐप जैसा ही मैसेजिंग ऐप उपलब्ध कराता है जिससे मैसेजिंग, विडियो और ऑडियो कॉलिंग की जा सकती है। व्हाट्सऐप का यह क्लोन ऐप को यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं। साथ ही GB व्हाट्सऐप में यूजर्स को कुछ एक्सट्रा फीचर भी मिल रहे हैं। यूजर्स इससे व्हाट्सऐप का उपयोग काफी आसानी से करते हैं लेकिन आपकी सुविधा आपको काफी नुकसान पहुंचा सकती है। बता दें कि GB WhatsApp का उपयोग खतरनाक साबित हो सकता है।

GB WhatsApp के हो सकते हैं ये नुकसान

GB WhatsApp आपकी स्मार्टफोन में मौजूद अहम जानकारी को चोरी कर सकता है। साथ ही इसके उपयोग से आपका ओरिजिनल व्हाट्सऐप अकाउंट ब्लॉक हो सकता है। बता दें कि GB व्हाट्सऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं है। इसे आधिकारिक वैबसाइट या फिर ऑनलाइन पोर्टल से Apk फाइल के ज़रिए डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसे में GB व्हाट्सऐप का उपयोग नहीं करना ही बेहतर विकल्प साबित होगा।

GB WhatsApp को कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले फोन में GB व्हाट्सऐप को डाउनलोड करें।
  • इसके बाद मोर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जो थ्री वर्टिकल डॉट के साथ आता है।
  • इसके बाद आपको Foud मोड्स पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपडेट टैब पर क्लिक करने के बाद चेक अपडेट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद वेब डाउनलोड विकल्प को चुनना होगा।
  • इस तरहा GB व्हाट्सऐप आपके स्मार्टफोन में डाउनलोड हो जाएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo