सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर ने 14 अप्रैल को तमिलनाडु और केरल के नववर्ष क्रमश: पुथंडू (पुथुवरुषम) एवं विशु के लिए पहली बार तमिल और मलयाली त्योहार मनाने वाली इमोजी पेश की।
सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर ने 14 अप्रैल को तमिलनाडु और केरल के नववर्ष क्रमश: पुथंडू (पुथुवरुषम) एवं विशु के लिए पहली बार तमिल और मलयाली त्योहार मनाने वाली इमोजी पेश की। इमोजी 14 अप्रैल को पूर्वाह्न नौ बजे से 15 अप्रैल तक सक्रिय रहेगी।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
ट्विटर इंडिया के एंटरनेटमेंट पार्टनरशिप के प्रमुख केया माधवानी ने कहा, "पुथंडू और विशू का उत्सव विशेष इमोजी के साथ मनाने के लिए हम उत्साहित हैं। ये इमोजी अंग्रेजी, तमिल और मलयाली हैशटैग के जरिए सक्रिय होंगी।"
अभिनेता मोहन लाल सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों ने पुथंडू और विशू की शुभकामनाएं दीं हैं। इमोजी की सक्रिय करने के लिए लोगों को 'हैज हैप्पीपुथंडू' और 'हैज हैप्पीविशू' क्रमश: तमिल और मलयाली भाषा में लिखना होगा।
ट्विटर ने इससे पहले गणेश चतुर्थी, गुरु नानक जयंती, अंबेडकर जयंती और दिवाली पर इमोजी पेश की थीं।