ट्विटर के सीईओ ने 2017 में भी नहीं लिया वेतन

HIGHLIGHTS

ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक जैक डोर्सी लगातार तीसरे साल कोई भी वेतन लेने से मना कर दिया है।

ट्विटर के सीईओ ने 2017 में भी नहीं लिया वेतन

 ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक जैक डोर्सी लगातार तीसरे साल कोई भी वेतन लेने से मना कर दिया है। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म को चलाने के लिए एक पैसा भी लेने से इनकार कर दिया। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अमेरिकी सुरक्षा और विनिमय आयोग (एसईसी) में ट्विटर ने नियामकीय फाइलिंग में कहा, "ट्विटर की लंबी अवधि की मूल्य सृजन की क्षमता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और भरोसे के कारण जैक डोर्सी ने 2017 में कोई भी प्रतिफल लेने से मना कर दिया है।"

डोर्सी के पास हालांकि कंपनी के शेयर्स हैं, जिनका मूल्य 2018 की शुरुआत तक 20 फीसदी बढ़ा है। 

वेरायटी में गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया, "2 अप्रैल तक डोर्सी के पास कंपनी के 1.8 करोड़ शेयर थे, जिनका वर्तमान मूल्य 52.9 करोड़ डॉलर है। उनके पास सभी बकाया शेयरों का 2.39 फीसदी हिस्सा है।"

फाइलिंग के मुताबिक ट्विटर के मुख्य वित्तीय अधिकारी नेद सहगल ने 2017 में कुल 1.43 करोड़ डॉलर प्रतिफल प्राप्त किया। 

IANS

IANS

Indo-Asian News Service View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo