Paytm ने लॉन्च किया ‘Pocket Money’ फीचर, बिना बैंक अकाउंट के होगी पेमेंट, जानिए कैसे

Paytm ने लॉन्च किया ‘Pocket Money’ फीचर, बिना बैंक अकाउंट के होगी पेमेंट, जानिए कैसे

Paytm Pocket Money Feature Launched: Paytm ने टीनेजर्स के लिए एक नया फीचर ‘Pocket Money’ लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से अब टीनेजर्स बिना अपने बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट कर सकेंगे। यह सुविधा NPCI के UPI सर्कल फ्रेमवर्क पर आधारित है, जिसके जरिए माता-पिता या परिवार के सदस्य बच्चों को सीमित और नियंत्रित डिजिटल पेमेंट एक्सेस दे सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी के अनुसार, टीनेजर्स इस फीचर का इस्तेमाल स्कूल और कॉलेज कैंटीन में पेमेंट, मेट्रो यात्रा, कैब बुकिंग, मोबाइल रिचार्ज और शॉपिंग जैसी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कर सकेंगे। वहीं, माता-पिता बच्चों के खर्च पर नजर रखने के लिए मासिक खर्च सीमा तय कर पाएंगे और हर ट्रांजैक्शन को रियल टाइम में मॉनिटर कर सकेंगे। Paytm ने इस फीचर को अपने ‘Spend Summary’ टूल के साथ भी जोड़ा है। इसके जरिए परिवार अलग-अलग कैटेगरी में खर्च को ट्रैक कर सकेंगे और बच्चों के पॉकेट मनी मैनेजमेंट को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

टीनेजर्स अपने फोन से कर सकेंगे पेमेंट

इस फीचर की खास बात यह है कि टीनेजर्स अपने मोबाइल फोन से सीधे पेमेंट कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें माता-पिता का फोन, OTP या मैसेजिंग ऐप पर QR कोड शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Feb 29-ന് ശേഷം Paytm നിർത്തലാക്കുന്നോ? RBI വിലക്ക് എങ്ങനെയെല്ലാം ബാധിക്കും

Pocket Money फीचर की सीमाएं

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने कई सिक्योरिटी फीचर्स भी जोड़े हैं। सेटअप के शुरुआती 30 मिनट तक अधिकतम 500 रुपये की ट्रांजैक्शन सीमा लागू रहेगी। वहीं, पहले 24 घंटे के दौरान कुल 5,000 रुपये तक ही भुगतान किया जा सकेगा। इसके अलावा, डिवाइस लॉक अनिवार्य होगा। माता-पिता किसी भी समय अपने Paytm UPI PIN के जरिए खर्च सीमा बदल सकते हैं या एक्सेस पूरी तरह बंद कर सकते हैं।

इसके अलावा, इस फीचर के तहत एक बार में 5,000 रुपये तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा, जबकि पूरे महीने में कुल खर्च सीमा 15,000 रुपये तय की गई है। यह सुविधा सेविंग्स और करेंट अकाउंट दोनों पर उपलब्ध रहेगी। हालांकि, इंटरनेशनल पेमेंट और कैश विड्रॉल की अनुमति नहीं होगी।

यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर Paytm ऐप के लेटेस्ट वर्जन में उपलब्ध है।

Paytm Pocket Money कैसे करें सेटअप?

Paytm Pocket Money को एक्टिवेट करने की प्रक्रिया बेहद आसान है और इसे करीब दो मिनट में पूरा किया जा सकता है।

  • सबसे पहले App Store या Play Store से Paytm ऐप को अपडेट करें।
  • इसके बाद ऐप खोलकर ‘To Mobile / Contact’ ऑप्शन पर टैप करें।
  • यहां ‘Pocket Money’ विकल्प चुनकर सेटअप शुरू करें।
  • अब उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर चुनें या दर्ज करें जिसके लिए Pocket Money सेटअप करना है।
  • इसके बाद संबंधित यूजर का UPI QR कोड स्कैन करें या उनकी UPI ID दर्ज करें।
  • अगले स्टेप में जरूरी डॉक्यूमेंट डिटेल्स के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • फिर उपलब्ध विकल्पों में से मासिक खर्च सीमा चुनें या अपनी पसंद के अनुसार कस्टम लिमिट सेट करें।
  • अंत में अपना प्राइमरी बैंक अकाउंट चुनें और Paytm UPI PIN दर्ज करके प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद दूसरे यूजर को भेजा गया इनविटेशन स्वीकार करना होगा, तभी Paytm Pocket Money एक्टिव हो पाएगा।

डिजिटल पेमेंट की बढ़ती आदतों के बीच पेटीएम पॉकेट मनी टीनेजर्स को सुरक्षित और नियंत्रित UPI एक्सेस देने का काम करेगा। रियल टाइम खर्च ट्रैकिंग, पैरेंटल कंट्रोल और UPI Circle जैसी सुविधाओं के साथ यह फीचर बच्चों को कम उम्र से ही जिम्मेदारी के साथ डिजिटल भुगतान करना सिखाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: 45 डिग्री में भी कूलर को AC बना देंगे ये फ्री के जुगाड़, घंटे भर में लगने लगेगी सर्दी, चमत्कारी हैं ये 5 तरीके

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile