Earth Science Minister हर्ष वर्धन ने सोमवार को एक नया सरकारी मोबाइल ऐप लॉन्च किया है जो देश के करीब हर शहर के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देगा। यह ऐप मौसम, तापमान, बारिश, हवा की रफ्तार, हवा में नमी के अलावा कई और ज़रूरी सूचनाएं मुहैया कराएगा। सरकार का दावा है कि अगले सात दिनों में ऐप भारत के करीब 450 शहरों में मौसम पूर्वानुमान की रिपोर्ट जारी करना शुरू करेगा। ऐप पर 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान मिलेगा।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
मौसम ऐप पर दिन में 8 बार सूचनाएं अपडेट की जाएंगी। मौसम के अपडेट को आसानी से समझने के लिए रंगों का सहारा लिया गया है। ऐप पर मौसम की जानकारी तीन रंगों रेड, यैलो और ऑरेंज में उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, मौसम खराब होने पर भी चेतावनी दी जाएगी। शुरुआत में ऐप पर 800 स्टेशन और जिलों के तीन घंटों के गैप से मौसम अपडेट किया जाएगा।
Mausam ऐप को गूगल के प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस नए मोबाइल ऐप को International Crop Research Institute for the Semi-Arid Tropics (ICRISAT) और Indian Institute of Tropical Meteorology (IITM), पुणे और Indian Meteorological Department ने मिलकर बनाया है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने बताया हर्ष वर्धन ने बताया कि मौसम के अपडेट को सही बनाने के लिए नए डिवाइस, कंप्यूटर से जुड़े संसाधनों को बदलने के लिए भारी निवेश की ज़रूरत है। हर्ष वर्धन के मुताबिक यह निवेश बजट से दोगुना होना चाहिए। लोग आमतौर पर मौसम की जानकारी के लिए प्राइवेट संस्थानों की रिपोर्ट्स का सहारा लेते हैं जिसमें हर एक शहर की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में यह नया सरकारी मौसम ऐप इस समस्या से छुटकारा दिलाएगा।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile