फेसबुक डेटा सेंधमारी मामले में जुकरबर्ग ने गलती स्वीकार की

HIGHLIGHTS

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल मामले में गलती स्वीकार करते हुए कहा कि यह विश्वासघात का मामला है।

फेसबुक डेटा सेंधमारी मामले में जुकरबर्ग ने गलती स्वीकार की

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल मामले में गलती स्वीकार करते हुए कहा कि यह विश्वासघात का मामला है। जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट कर कहा, "मैं कैंब्रिज एनालिटिका को लेकर अपनी बात रखना चाहता हूं। हम इस दिशा में समस्याओं से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा लिए हैं। मैं यह समझने की कोशिश की दिशा में काम कर रहा हूं कि असल में हुआ क्या और इसे दोबारा होने से कैसे रोका जाए।"

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

जुकरबर्ग ने कहा, "अच्छी खबर यह है कि इसे रोकने के लिए जो जरूरी कदम हमने आज उठाए हैं, वे असल में कई वर्षो पहले ही उठा लिए गए थे लेकिन हमने फिर भी गलतियां कीं लेकिन अब हमें इन्हें दोबारा होने से रोकने के लिए कमर कसने की जरूरत है।"

Amazon Samsung Carnival: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रही हैं डील्स

गौरतलब है कि ब्रिटेन की कंसल्टेटिंग कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक के पांच करोड़ यूजर्स के डेटा का दुरुपयोग करने के बाद फेसबुक विवादों में घिर गया। 

Paytm मॉल पर इन टेलिविज़ंस पर मिल रहे ख़ास ऑफर्स

जुकरबर्ग का कहना है कि कंपनी उन सभी एप की जांच करेगी, जिनके जरिए बड़ी मात्रा में जानकारियां हासिल की गई। वह कहते हैं, "निजी जानकारियों का दुरुपयोग या उनसे छेड़छाड़ करने वालों डेवलेपर्स पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों वाले सभी एप की जांच की जाएगी।"

IANS

IANS

Indo-Asian News Service View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo