क्या TikTok की जगह लेगा Made in India देसी एप्प Chingari?

क्या TikTok की जगह लेगा Made in India देसी एप्प Chingari?
HIGHLIGHTS

TikTok की तरह ही Chingari भी एक शोर्ट विडियो एप्प है, जो यूजर्स को विडियो अपलोड और डाउनलोड करने की अनुमति देता है

हालाँकि आपको बता देते है कि Chingari और TikTok की बीच एक बड़ा अंतर यह है कि Chingari देश का देसी एप्प है, और TikTok एक चीनी एप्प है, जिसे अब भारत में बैन कर दिया गया है

इसके अलावा TikTok को अब App Store और Google Play Store से भी हटा दिया गया है

Made In India App Chingari पिछले कुछ समय से लोगों के बीच काफी प्रसिद्द हो रहा है, इसका सबसे बड़ा कारण है कि India-China के बीच विवाद चल रहा है, और देश के लोगों ने चीनी प्रोडक्ट्स और एप्स का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। ऐसे में चिंगारी एप्प को कम ही समय में लगभग 2.5 मिलियन डाउनलोड का बड़ा आंकड़ा छूने का सौभाग्य भी मिला है। आपको बता देते है कि TikTok की तरह ही Chingari भी एक शोर्ट विडियो एप्प है, जो यूजर्स को विडियो अपलोड और डाउनलोड करने की अनुमति देता है। हालाँकि आपको बता देते है कि Chingari और TikTok की बीच एक बड़ा अंतर यह है कि Chingari देश का देसी एप्प है, और TikTok एक चीनी एप्प है, जिसे अब भारत में बैन कर दिया गया है, इसके अलावा इसे App Store और Google Play Store से भी हटा दिया गया है।

कुछ समय पहले तक यह डाउनलोड संख्या मात्र 550,000 थी, लेकिन इसके बाद मात्र 10 दिनों के भीतर ही Chingari App को 2.5 मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा छू लिया है। आपको बता देते है कि मात्र 72 घंटे के अंदर ही पहली दफा Chingari App 500,000 डाउनलोड के आंकड़े पर पहुँच गया था। इसके बाद कंपनी ने ऐसा दावा किया है कि एप्प के सब्सक्राइबर्स की संख्या में 400 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। 

अब यहाँ सवाल उठता है कि अपने इतने सब्सक्राइबर्स के साथ जिनकी संख्या निरंतर बढ़ रही है, और TikTok के भारत में बैन होने के बाद क्या Chingari App देश में एक मेड इन इंडिया एप्प होने के नाते TikTok की जगह लेगा? यह एक बड़ा सवाल है, हालाँकि हालातों को देखकर और इस समय पर सरकार की ओर से TikTok के साथ साथ अन्य 58 एप्स को भी देश में बैन किया गया है। इन एप्स की पूरी लिस्ट को आप यहाँ देख सकते हैं। आपको बता देते है कि इस लिस्ट में TikTok के साथ अन्य कई चीनी एप्स को रखा गया है। इस लिस्ट में अन्य एप्स की बात करें तो इसमें Shareit, Kwai, UC Browser, Baidu map, Shein, Clash of Kings, DU battery saver, Helo, Likee, YouCam makeup, Mi Community, CM Browers, Virus Cleaner, APUS Browser, ROMWE, Club Factory, Newsdog, Beutry Plus, WeChat, UC News, QQ Mail, Weibo, Xender, QQ Music, QQ Newsfeed, Bigo Live, SelfieCity, Mail Master, Parallel Space, Mi Video Call — Xiaomi, WeSync, ES File Explorer, Viva Video — QU Video Inc, Meitu, Vigo Video, New Video Status, DU Recorder, Vault- Hide, Cache Cleaner DU App studio, DU Cleaner, DU Browser, Hago Play With New Friends, Cam Scanner, Clean Master — Cheetah Mobile, Wonder Camera, Photo Wonder, QQ Player, We Meet, Sweet Selfie, Baidu Translate, Vmate, QQ International, QQ Security Center, QQ Launcher, U Video, V fly Status Video, Mobile Legends, और DU Privacy। 

हालाँकि अब देखना होगा कि आखिर क्या सरकार आने वाले समय में देश में चीनी प्रोडक्ट्स पर भी रोक लगाती है, इन प्रोडक्ट्स में सबसे ज्यादा मार्किट शेयर अपने नाम किये गए मोबाइल ब्रांड्स हैं। हालाँकि इस बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन आने वाले समय में आखिर सरकार क्या फैसला लेती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। अगर हम इस लिस्ट में देखें तो आपको बता देते है कि यहाँ कुछ जानें मानें एप्स के नाम हैं जिन्हें हम निरंतर इस्तेमाल कर रहे थे। असल में अभी के लिए मात्र TikTok को भी गूगल प्ले स्टोर और एप्प स्टोर से हटाया गया है, इसके अलावा अन्य एप्स को अभी भी नहीं हटाया गया है, हालाँकि अभी भी अगर आपके फोन में पहले से ही TikTok मौजूद है तो यह सही प्रकार से काम कर रहा है, लेकिन अगर आप इसे अपने फोन से हटा देते हैं तो इसके बाद आप इसे फिर से अपने फोन में डाउनलोड और इनस्टॉल नहीं कर सकते हैं। यहाँ जानिये आखिर कैसे आप TikTok को अपने फोन से डिलीट कर सकते हैं?

इसके बाद आपको यह भी बता देते हैं कि TikTok की ओर से भारत में बैन के बाद एक बयान सामने आया है, और इस बयान में उसने कहा है कि सुरक्षा ही इनकी सबसे बड़ी प्राओरिटी है। यहाँ आप इसे पूरी तरह से पढ़ सकते हैं:  

Chingari ऐप पर विडियो डाउनलोड और अपलोड करने के अलावा, दोस्तों के साथ चैटिंग और कंटैंट शेयर करने का विकल्प भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह TikTok की तुलना में अधिक फायदेमंद ऐप है। चिंगारी ऐप पर क्रिएटर को अच्छे कंटैंट के लिए न सिर्फ लोकप्रियता मिली है, बल्कि यूज़र्स कंटैंट अपलोड कर के कमाई भी कर सकते हैं। यूज़र्स के बनाए गए विडियो के वायरल होने के हिसाब से उन्हें पेमेंट की जाती है। हर एक विडियो पोस्ट करने पर यूज़र्स को पॉइंट मिलते हैं जिसे यूज़र पैसे में रिडीम कर सकते हैं। यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी, बंग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलगु में उपलब्ध है। चिंगारी ऐप को गूगल प्ले स्टोर और iOS ऐप स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo