जियो ने शुरु किया जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग

HIGHLIGHTS

रिलायंस जियो ने अपने प्रशंसकों के लिए लाइव मोबाइल गेम जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग की शुरुआत की है जिसके माध्यम से प्रशंसक इनाम जीत सकते हैं।

जियो ने शुरु किया जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग

रिलायंस जियो ने अपने प्रशंसकों के लिए लाइव मोबाइल गेम जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग की शुरुआत की है जिसके माध्यम से प्रशंसक इनाम जीत सकते हैं। इसके साथ जियो सात अप्रैल को अपने माई जियो एप पर 'धन धना धन लाइव' कार्यक्रम की भी शुरुआत करेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह इंडियन प्रीमियर लीग को कॉमेडी शो के साथ जोड़ेगा। यह शो माई जियो एप पर एक्सक्लूसिवली दिखाया जाएगा। शो जियो और गैर जियो दोनों तरह के उपभोक्तताओं के लिए नि:शुल्क रहेगा।

Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और खेल एंकर समीर कोचर शो को होस्ट करेंगे। जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग देश के सभी स्मार्टफोन यूजर्स खेल सकेंगे। इसे 11 भारतीय भाषाओं में खेला जा सकता है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

जियो एक क्रिकेट सीजन पैक पेश करेगा जिसमें उपभोक्ता अपने मोबाइल पर लाइव मैच देख सकेंगे। यह 51 दिनों के दौरान लगभग हर लाइव मैच को स्ट्रीम करने की ताकत रखेगा। इस पैक में 251 रूपये में 102 जीबी डाटा दिया जाएगा।

Indo-Asian News Service View Full Profile