इन्स्टाग्राम ने IGTV ऐप किया लॉन्च, अब एक घंटे तक के विडियो कर पाएंगे पोस्ट

इन्स्टाग्राम ने IGTV ऐप किया लॉन्च, अब एक घंटे तक के विडियो कर पाएंगे पोस्ट
HIGHLIGHTS

IGTV को इस तरह बनाया गया है जिस तरह एक स्मार्टफोन यूज़र अपने स्मार्टफ़ोन को इस्तेमाल करता है, जिसका मतलब यह है कि आप फुल स्क्रीन और वर्टिकली विडियो देख पाएंगे।

Instagram launches IGTV app, now can post long duration videos: इन्स्टाग्राम ने IGTV लॉन्च कर दिया है, यह लॉन्ग-फॉर्मेट वर्टिकल विडियोज़ के लिए कंपनी का लेटेस्ट फीचर है। कंपनी ने San Francisco में इस फीचर को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फीचर के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने ब्लॉग पोस्ट में नया ब्लॉग शामिल किया है। यह फेसबुक की ओर से यूट्यूब को टक्कर देने के लिए एक कदम हो सकता है लेकिन यह कुछ अलग फीचर्स के साथ आएगा। सबसे पहली चीज़ IGTV एक सेप्रेट ऐप है जिसके ज़रिए आप आधिकारिक इन्स्टाग्राम ऐप की IGTV विडियोज़ को अलग ऐप में देख सकते हैं। इन्स्टाग्राम ने इस बात बार जोर दिया है कि IGTV इन्स्टाग्राम से अलग ऐप है और इसे अलग तरह से बनाया गया है।

IGTV को इस तरह बनाया गया है जिस तरह एक स्मार्टफोन यूज़र अपने स्मार्टफ़ोन को इस्तेमाल करता है, जिसका मतलब यह है कि आप फुल स्क्रीन और वर्टिकली विडियो देख पाएंगे। दूसरी चीज़ यह है कि आप केवल एक मिनट के विडियो ही नहीं बल्कि इस ऐप के ज़रिए 1 घंटे तक की विडियो भी देखी जा सकती है। ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, यह ऐप इसी तरह काम करेगा जैसे TV करता है, ऐप को ओपन करते ही विडियो प्ले हो जाएगी। इसका मतलब यह है कि आपको सर्च करने की ज़रूरत नहीं होगी ऐप खोलते ही आप जो इन्स्टाग्राम एकाउंट्स फॉलो करते हैं उनकी विडियो प्ले होना शुरू हो जाएंगी।

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

ऐप के बॉटम में चार विकल्प मौजूद होंगे- फॉर यू, फोल्लोविंग, पोपुलर और कंटिन्यू वॉचिंग। यह ऐप आम इंटरेक्शन विकल्पों के साथ आता है जिसमें विडियो, विडियो पर कमेंट करना और विडियो को शेयर करना आदि शामिल है। TV और YouTube की तरह IGTV में भी चैनल्स मौजूद हैं जहाँ यूज़र्स लम्बी विडियो देख सकते हैं।

हालांकि, IGTV पर जो भी क्रिएटर्स पोस्ट करेंगे उसे आप IGTV पर देख सकते हैं। इन्स्टाग्राम ने यह भी कहा, कि हर एक यूज़र क्रिएटर बन सकता है और IGTV पर अपना चैनल बना सकते हैं। आने वाले हफ़्तों में यह ऐप सभी एंड्राइड और iOS यूज़र्स को प्राप्त हो जाएगा।

अब Cashify पर अपने पुराने मोबाइल्स बेच कर हाथों-हाथ पेमेंट पाएं। 200 रूपये का अतिरिक्त लाभ पाने के लिए DIGIT कोड का उपयोग करें।
 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo