फेसबुक पर 3 उपभोक्ताओं ने मुकदमा दायर किया

HIGHLIGHTS

फेसबुक मैसेंजर के तीन उपभोक्ताओं ने कंपनी पर उनके कॉल और संदेशों की जानकारियों को लेकर उनकी निजता के हनन का मामला दायर किया है।

फेसबुक पर 3 उपभोक्ताओं ने मुकदमा दायर किया

फेसबुक मैसेंजर के तीन उपभोक्ताओं ने कंपनी पर उनके कॉल और संदेशों की जानकारियों को लेकर उनकी निजता के हनन का मामला दायर किया है। सोशल मीडिया साइट फेसबुक के लिए परेशानी तब खड़ी हुई, जब उस पर राजनीतिक परामर्श कंपनी कैम्ब्रिज एनलिटिका को लगभग पांच करोड़ फेसबुक उपभोक्ताओं की जानकारी देने का आरोप लगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सीएनबीसी ने बताया कि तीन उपभोक्ताओं ने अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय में मामला दायर कर उनको हुए नुकसान का हर्जाना मांगा है। फेसबुक ने रविवार को स्वीकार किया था कि वह अपने एंड्रोयड उपभोक्ताओं की कॉल और संदेशों की जानकारी लेता है, लेकिन उपभोक्ताओं की इजाजत के बिना उन्हें सुरक्षित नहीं करता।

Paytm मॉल इन प्रोडक्ट्स पर दे रहा है छूट और कैशबैक ऑफर्स

पिछले सप्ताह फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने स्वीकार किया था कि फेसबुक ने कैम्ब्रिज एनलिटिका के मामले में गलती की है, जिससे फेसबुक और इसके उपयोगकर्ताओं के बीच विश्वास टूटा है। उन्होंने इसके लिए माफी मांगी और कहा कि वह कांग्रेस के सामने गवाही देने को तैयार हैं।

अमेरिका में फेडरल ट्रेड कमीशन (एफटीसी) पहले ही पुष्टि कर चुका है कि वह फेसबुक से जानकारी निकलने के मामले की जांच कर रहा है। एफटीसी ने सोमवार को कहा कि उसने फेसबुक की निजता की नीतियों पर चिंता जाहिर करने वाली मीडिया की हालिया रपट को गंभीरता से लिया है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इसके अलावा जर्मनी की न्याय मंत्री कैटरीना बार्ले ने कहा कि जर्मनी में फेसबुक को कड़े प्रावधानों से गुजरना होगा। एप्पल प्रमुख टिम कुक और आईबीएम के अध्यक्ष गिन्नी रूमेटी ने भी उपभोक्ताओं की जानकारी सुरक्षित करने के लिए नीतियों में बदलाव किए हैं।

IANS

IANS

Indo-Asian News Service View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo