Android यूज़र्स के लिए Best Video Editor apps

Android यूज़र्स के लिए Best Video Editor apps
HIGHLIGHTS

एंड्राइड डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते हैं ये ऐप्स

TikTok के लिए इन ऐप्स पर एडिट कर सकते हैं विडियो

किसी डिवाइस पर Video एडिटिंग करना एक बड़ा काम है अगर बात करें कम्प्यूटर्स की तो विडियो एडिटिंग के लिए मशीन में डिसेंट स्पेक्स, अधिक रैम और स्टोरेज और इसे उपयोग करने की समझ होनी ज़रूरी है। कुछ यूज़र्स डायरेक्ट TikTok पर जाकर भी विडियो एडिट करते हैं तो कुछ TikTok या अन्य सोशल मीडिया के लिए विडियो बनाने के लिए अन्य ऐप्स का उपयोग करते हैं। हालांकि, कुछ ऐप्स बेसिक काम को काफी अच्छे से पूरा करते हैं। हम यहां आपको एंड्राइड डिवाइसेज़ के लिए बेस्ट एडिटर ऐप्स के बारे में बता रहे हैं।

ActionDirector Video Editor

ActionDirector PC के लिए काफी लोकप्रिय विडियो एडिटिंग ऐप है। यह ऐप एंड्राइड पर भी उपलब्ध है और बेसिक काम काफी अच्छे से करता है। आप ऐप के ज़रिए क्लिप्स इम्पोर्ट, एडिट कर सकते हैं और विडियो रेंडर कर सकते हैं। आप खुद म्यूज़िक ऐड कर सकते हैं, विडियो ट्रिप या कट कर सकते हैं और टेक्स्ट ऐड करना या स्लो मोशन जैसे एक्शन्स अप्लाई कर सकते हैं। यह ऐप 4K विडियो भी सपोर्ट करता है।

Adobe Premiere Rush

Adobe Premiere Rush लिस्ट में एक नया विडियो एडिटर ऐप है जो काफी अच्छा भी है। यह कई बढ़िया फीचर्स के साथ आता है जिसमें मल्टी-ट्रैक टाइमलाइन, क्लाउड सिंकिंग और एडवांस एडिटींग टूल्स के साथ आता है। हालांकि, ऐप में अब भी कुछ UI वर्क और बग फिक्सेज़ की आवश्यकता है।

FilmoraGo

FilmoraGo Wondershare का एक विडियो एडिटर ऐप है। यह बेस्ट विडियो एडिटर ऐप्स में से एक बेस्ट ऐप है। यह विडियो एडिटर कई अछे फीचर्स के साथ आता है और इसके द्वारा विडियो को ट्रिम, कट, रेंडर कर सकते हैं। ऐप में रिवर्स प्ले, इन्स्टाग्राम के लिए स्क्वायर विडियो, और YouTube के लिए 16:9 विडियो फॉर्मेट मिलता है। इसके अलावा साथ ही स्लो मोशन, ट्रांज़िशन, म्यूज़िक, ओवरलेज़ आदि भी शामिल है। ऐप में इन-ऐप परचेज़ विकल्प भी मिलता है हालांकि, यूज़र्स बहुत से फीचर्स का उपयोग मुफ्त में ही कर सकते हैं।

Funimate Video Editor

Funimate का उपयोग भी बड़े पैमाने पर किया जाता है और इसके ज़रिए कई अच्छे म्यूज़िक विडियो या सिम्पल विडियो बना सकते हैं। ऐप में आपको 15 विडियो फ़िल्टर मिलते हैं और इसका क्रिएशन प्रोसेस काफी आसान है। ऐप में विडियो इफेक्ट्स भी मिलते हैं।

KineMaster

KineMaster सबसे पॉवरफुल एडिटर ऐप्स में से एक है। ऐप में अन्य विडियो एडिटर्स की तरह कई अछे फीचर्स मिलते हैं हालांकि, इसमें मल्टीप्ल विडियो, इमेज और इफ़ेक्ट लेयर भी मिल रही है। इसके अलावा, ऑडियो फ़िल्टर, क्रोमा की, विडियो इफेक्ट्स, ट्रांज़िशन आदि विकल्प भी रखे गए हैं। यह डेस्कटॉप एडिटर जितना पॉवरफुल नहीं है। शुरुआत में आप इसे ट्रायल मोड में फ्री उपयोग कर सकते हैं हालांकि बाद में मासिक भुगतान देकर इसे उपयोग कर पाएंगे।

Movie Maker Filmmaker

Movie Maker Filmmaker बहुत से फ्री विडियो एडिटर ऐप्स में से एक बढ़िया विकल्प है। ऐप पर आप विडियो ट्रिम, क्रॉप, विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और फोकल लेंथ को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। ऐप में कई विडियो इफेक्ट्स और भी शामिल हैं और आप खुद कस्टम फ़िल्टर भी डिज़ाइन कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में अन्य बेसिक फीचर मिलते हैं।

PowerDirector

लिस्ट में अगला नाम PowerDirector विडियो एडिटर ऐप का है जो बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है और इसमें क्विक एडिटिंग टूल्स, इफेक्ट्स और अन्य टूल्स के साथ ही कोलाज मेकर तथा स्लो मोशन सपोर्ट भी मिलता है। इंटरफेस पर आसानी से काम किया जा सकता है और जो लोग अधिकतर विडियो एडिट करते हैं वो इस ऐप को आसानी से समझ पाएंगे।

Quik

Quik विडियो एडिटर ऐप्स की नई जनरेशन का एक रूप है। अगर आप एक सिंपल ऐप की तलाश में हैं तो इस पर नज़र डाल सकते हैं। Quik ऐप में दो दर्जन के करीब विडियो स्टाइल मिलते हैं और आप विडियो को एक्सपोर्ट करने से पहले इसे री-ऑर्डर या कस्टमाइज़ कर सकते हैं। ऐप को फ्री डाउनलोड किया जा सकता है और इसमें इन-ऐप परचेज़ विकल्प भी नहीं दिया गया है।

VivaVideo

VivaVideo ऐप के बारे में लगभग सभी जानते हैं। विडियो एडिट करने के लिए आपने कभी न कभी इस ऐप का उपयोग किया ही होगा। ऐप से सोशल मीडिया के लिए बढ़िया शोर्ट क्लिप्स तैयार कर सकते हैं। ऐप में 200 विडियो फ़िल्टर, अन्य इफेक्ट्स, टेक्स्ट इनपुट और फ़ास्ट तथा स्लो-मोशन सपोर्ट मिलता है। VivaVideo का फ्री वर्जन एक वॉटरमार्क के साथ आता है और इसमें समय की एक सीमा रखी गई है जबकि आप प्रो वर्जन खरीद कर इन प्रतिबंधों को हटा सकते हैं।

VideoShow Video Editor

VideoShow Video Editor सबसे लोकप्रिय विडियो एडिटिंग ऐप्स में से एक है जो सिंपल विडियो एडिटर है और आप आसानी से विडियो ट्रिम, या म्यूज़िक ऐड या फिर क्लिप्स को ऑर्गनाइज़ कर सकते हैं। आपको कुछ अन्य फीचर्स जैसे विडियो पर एमोजी जोड़ना या टेक्स्ट को जोड़ने जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह फेसबुक, ट्विटर या इन्स्टाग्राम के लिए विडियो बनाने के लिए एक अच्छा विकल्प है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo