एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत mi.com पर यूज़र्स को पुराने स्मार्टफोंस एक्सचेंज करने पर एक कूपन मिलेगा। इसके बाद ग्राहक इस कूपन का इस्तेमाल करके Mi.com से नया Xiaomi स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
पिछले साल Xiaomi ने कैशिफाई के साथ मिलकर भारत में Mi एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया था। उस समय यह एक्सचेंज प्रोग्राम केवल ऑफलाइन Mi होम स्टोर्स पर उपलब्ध था। हालाँकि अब कंपनी ने अपने एक्सचेंज प्रोग्राम को Mi.com पर भी उपलब्ध करा दिया है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत mi.com पर यूज़र्स को पुराने स्मार्टफोंस एक्सचेंज करने पर एक्सचेंज कूपन मिलेगा। इसके बाद ग्राहक इस कूपन का इस्तेमाल करके Mi.com से नया Xiaomi स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
कंपनी ने यह बात भी कही है कि अगर पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने के योग्य नहीं है तो ऑर्डर कैंसल कर दिया जाएगा और पूरी रकम वापस कर दी जाएगी।
हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह आप Mi एक्सचेंज ऑफर के तहत अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर सकते हैं।
सबसे पहले mi.com पर Mi एक्सचेंज पेज पर जाएँ।
स्क्रीन के नीचे की ओर आपको अलग-अलग ब्रांड्स की सूची मिलेगी। सूची में मौजूद ब्रांड्स पर क्लिक कर के अपने फोन का मॉडल सिलेक्ट करें। इस सूची में कुल 15 ब्रांड्स मौजूद हैं। कंपनी ने यह भी कहा है कि जो फोन आप एक्सचेंज करना चाहते हैं उसकी स्क्रीन या बॉडी पर कोई क्रैक या डेंट नहीं होना चाहिए।
फोन सिलेक्ट करने के बाद आपको इसकी अंदाज़न कीमत दिखाई देगी, यहाँ अपने फोन का IMEI नंबर एंटर करना होगा।