UMANG App से Activate होगा UAN Number..देखें Face Authentication करने का स्टेप बे स्टेप तरीका
EPFO Portal पर activate नहीं हो रही UAN Number?
अब UMANG App से होगा ये काम।
स्टेप बे स्टेप देखें कैसे UMANG App पर होगा Face Authentication।
EPFO Rule Change for UAN: इस समय अगर आप नौकरी चेंज कर रहे हैं और आप चाहते हैं कि आपका UAN Number Activate हो जाए तो अब आपको एक नया तरीका अपनाना होगा, असल में EPFO Portal पर जाकर अब इस काम को नहीं किया जा सकता है। अगर आप नई नई नौकरी शुरू कर रहे हैं तो भी आपको UAN को Activate करने के लिए नए तरीके को ही इस्तेमाल करना होगा। EPFO ने अपने Portal से UAN Activation और नए UAN निर्माण की सुविधा को ही हट दिया है। इस सुविधा को अब पूरी तरह से सरकार की ओर से UMANG App पर शिफ्ट कर दिया गया है। अब अगर आप अपने UAN Number को शुरू करना चाहते हैं तो आपको Aadhaar-Based Face Authentication यानी FAT की जरूरत होने वाली है, इसे आप UMANG App पर ही कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप इस काम को कैसे कर सकते हैं।
SurveyUmang App से UAN Activate करने की सम्पूर्ण जानकारी
अगर आप अपने UAN को Activate करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अब UMANG App का सहारा लेना होगा, आइए अब स्टेप बे स्टेप समझते हैं कि आखिर आपको करना क्या है और कैसे करना है।










सबसे पहले अपने फोन में UMANG App डाउनलोड करें, इसे आप Google Play Store के अलावा App Store से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके बाद एप को ओपन करके आपको इसमें रेजिस्ट्रेशन करना होगा।
यहाँ आपको अपने उसी मोबाइल नंबर को दर्ज करना है, जो आपके आधार कार्ड के साथ लिंक है। इसके बाद आप अपने आपको रजिस्टर करने के बाद 4 डिजिट के एक M PIN को सेटअप कर सकते हैं। यह भविष्य में आपको इस एप में लॉगिन करने में सहायता करने वाला है।
इस प्रक्रिया के पूरा हो जाने के बाद आपको EPFO सेक्शन को खोजना है।
अब यहाँ भी आपको साइन इन करना होगा, इसके बाद ‘UAN Services Through Face Auth’ सेक्शन की तलाश करें, इसके अंदर ही आपको ‘UAN Activation’ का ऑप्शन भी मिलने वाला है।
इस बिन्दु पर टैप करें और आगे बढ़ें।
इसके बाद आपको यहाँ इस चरण में अपनी सभी मांगी गई डिटेल्स को भरना है।
अब आप ‘UAN Activation’ ऑप्शन को चुन सकते हैं, यहाँ आपको UAN, Aadhaar Number और Aadhaar-Linked Mobile Number फिल करना है, इसके बाद आपको Send OTP पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको अपने फोन पर एक OTP मिलने वाला है, इस ओटीपी को दर्ज करके वेरीफाई करें और फेस स्कैन करें।
OTP Enter करने के बाद App आपको ‘Aadhaar Face RD App’ Install करने के लिए कहने वाला है। यह हो जाने के बाद ‘Scan Face’ वाली स्क्रीन ओपन होने वाली है, यहाँ कैमरा ओपन हो जाने वाला है।
इसके बाद आपको यहाँ फेस स्कैन करना है।
Face Scan होने के बाद आगे बढ़ जाएँ।
अब आपको सभी डिटेल्स यहाँ नजर आने वाली हैं। इन डिटेल्स को रिव्यू करें।
अगर सब सही है तो इस जानकारी को सबमिट कर दें।
इसके बाद आपका UAN Activate हो जाने वाला है।
इसके बाद आपको एक पासवर्ड भी आपके इसी नंबर पर भेजा जाने वाला है।
आप इसके द्वारा ही अब पोर्टल पर लोगों कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप इस पासवर्ड को चेंज भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jio ने लॉन्च किए नए 3-इन-1 प्लान्स: अब एक ही रिचार्ज में TV, Wi-Fi और OTT सब! कीमत मात्र…
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
