HIGHLIGHTS
अब आप अपने व्हाट्सऐप ग्रुप में डिस्क्रिप्शन फीचर का इस्तेमाल कर ग्रुप डिस्क्रिप्शन ऐड कर सकते हैं।
व्हाट्सऐप ने अपने यूज़र्स के लिए नया ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर पेश कर दिया है, जिसके अंतर्गत आप अपने किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप का डिस्क्रिप्शन ऐड कर सकते हैं। यह डिस्क्रिप्शन ग्रुप के सभी मेम्बर्स के पास शो होगा।
Surveyव्हाट्सऐप का यह नया अपडेट एंड्राइड और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने अपने नए ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर के बीटा वर्जन पिछले महीने जारी किया था। इस फीचर के साथ-साथ व्हाट्सऐप में कुछ नए फीचर अपडेट्स भी शामिल किए गए हैं जैसे, एंड्राइड यूज़र्स ग्रुप में किसी मेंबर को सर्च करना चाहें तो ग्रुप इन्फो में जाकर सर्च कर सकते हैं या फिर व्हाट्सऐप कॉल के दौरान ऑडियो कॉल से वीडियो कॉल पर स्विच कर सकते हैं।
आज हम बात कर रहे हैं व्हाट्सऐप के ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर के बारे में, तो देखते हैं कैसे यह नया फीचर काम करता है।
ग्रुप डिस्क्रिप्शन में आप 512 कैरेक्टर्स ऐड कर सकते हैं। व्हाट्सऐप का सर्च पार्टिसिपेंट फीचर केवल एंड्राइड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। वहीं व्हाट्सऐप पर कॉल के दौरान अब आप बिना कॉल डिसकनेक्ट करे ऑडियो से वीडियो कॉल पर स्विच कर सकते हैं। यह फीचर एंड्राइड और iOS दोनों पर उपलब्ध है।
I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile