पेटीएम अकाउंट से ऐसे भेजें अपने बैंक अकाउंट में पैसे

HIGHLIGHTS

पेटीएम अकाउंट से बैंक में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

पेटीएम अकाउंट से ऐसे भेजें अपने बैंक अकाउंट में पैसे

पेटीएम आज के समय में भारत में सबसे ज़्यादा उपयोग होने वाला ई-पेमेंट ऐप है. पेटीएम की शुरुआत वैसे तो 2010 में हुई थी लेकिन लोगों के बीच इसका इस्तेमाल पिछले साल देश में हुई नोटबंदी के बाद और अधिक हो गया. छोटी से लेकर बढ़ी सभी पेमेंट्स के लिए पेटीएम का इस्तेमाल किया जाता है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अमेज़न पर स्मार्टफोंस और दूसरे डिवाइसेस पर है डिस्काउंट

पेटीएम के ज़रिए हम अपने बहुत से काम कर सकते हैं जैसे मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, शोपिंग, मेट्रो कार्ड रिचार्ज और बहुत से ऑनलाइन पेमेंट हम इस ऐप के ज़रिए कर सकते हैं. साथ ही हम पेटीएम अकाउंट से अपने बैंक अकाउंट में भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. 

पेटीएम अकाउंट से बैंक में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे. 

  • पेटीएम ऐप खोलें और पासबुक पर टैप करें. 

 

  • यहाँ दिए गए वॉलेट विकल्प में जाकर सेंड मनी टू बैंक विकल्प को चुनें. 

 

  • अब ट्रांसफर बटन पर टैप कर के बैंक में पैसे ट्रांसफर करें. 
  • यहाँ दिए गए फॉर्म में धनराशि, अकाउंट नंबर, IFSC कॉड और अन्य जानकारी भर के सेंड पर टैप करें. 

अमेज़न पर स्मार्टफोंस और दूसरे डिवाइसेस पर है डिस्काउंट

 

  • इस तरह आप पेटीएम से अपने बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. 

I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile