HIGHLIGHTS
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं जिनके ज़रिए आप अपनी नौकरी की तलाश पूरी कर सकते हैं.
अगर आप अपने लिए नई नौकरी की तलाश में हैं तो ये ऐप्स आपके ज़रूर काम आ सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं जिनके ज़रिए आप अपनी नौकरी की तलाश पूरी कर सकते हैं. ये भारत में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले ऐप्स है. आइए इन पर नज़र डाल लेते हैं.
Surveyनौकरी
पहले इस नौकरी की वेबसाइट पर जाकर इस काम को किया जाता था लेकिन अब अपने काम को आसान बनाने के लिए नौकरी ऐप का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आपको यह ऐप डाउनलोड कर के रजिस्ट्रेशन करना होगा. इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई पैसा भी नहीं देना होता है लेकिन अगर आप इसके प्रीमियम पैकेज का उपयोग करते हैं तो आपको इसके लिए चार्ज देना होता है.
मोंस्टर जॉब्स
मोंस्टर जॉब्स ऐप को आप प्ले स्टोर के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं. यह ऐप इस्तेमाल करने के लिए कोई चार्ज नहीं देंगा होता है और यह 24×7 काम करता है जिससे आपके हाथ से कोई भी अपोर्चुनिटी न छूटे. इस ऐप पर अपनी प्रोफाइल रजिस्टर कर के आप लेटेस्ट जॉब्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
लिंक्डइन
लिंक्डइन इस समय जॉब सर्च करने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले ऐप्स में से एक है. इस ऐप पर बेसिक मेम्बरशिप पाने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होता है. आप टॉप प्रोफाइल्स का एक्सेस पाने के लिए प्रीमियम प्लान भी ले सकते हैं. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है.
I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile