अपने दोस्तों से एक साथ बात करने के लिए ऐसे बनाएँ IMO पर ग्रुप

HIGHLIGHTS

इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप IMO पर ग्रुप बना सकते हैं और अपने दोस्तों से बातें कर सकते हैं.

अपने दोस्तों से एक साथ बात करने के लिए ऐसे बनाएँ IMO पर ग्रुप

IMO एक ऐसा ऐप है जिसके ज़रिए यूज़र्स अपने दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं और बहुत से यूज़र्स खासतौर से वीडियो कॉल्स के लिए इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने दोस्तों से एक साथ बातचीत करने के लिए ग्रुप बनाते हैं और उनसे बातचीत करते हैं. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अपने दोस्तों के साथ एक साथ अगर कोई भी मैसेज शेयर करना हो या कोई भी अन्य बात करनी हो तो हम ग्रुप्स का सहारा लेते हैं. अगर आपके सभी दोस्त IMO का इस्तेमाल करते हैं तो आप ग्रुप बना कर सभी से बात कर सकते हैं. 

  • अपने फोन में IMO ऐप खोलें और मेनू विकल्प पर जाएँ. 

 

 

  • यहाँ मौजूद क्रिएट चैट ग्रुप पर टैप करें. 

 

 

  • जिन यूज़र्स को आप ग्रुप में शामिल करना चाहते हैं उन्हें सिलेक्ट करें. 

 

 

  • ग्रुप तैयार होने के बाद इसका नाम बदलने के लिए स्क्रीन के टॉप पर मौजूद थ्री डॉट्स आइकॉन पर टैप करें और यहाँ मौजूद चेंज ग्रुप नेम विकल्प पर जाएँ. 

 

 

  • ग्रुप का नाम बदल कर डन पर टैप करें. 

 

 

I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile