Jio या Airtel? इतने रुपये में कौन सी कंपनी का प्लान बेस्ट..ज्यादा डेटा और OTT किसके पास

HIGHLIGHTS

ऐसा कई बार देखने में आया है कि Jio और Airtel से प्लांस एक ही प्राइस ब्रैकेट में आते हैं।

ऐसा ही एक प्लान 349 रुपये की कीमत में आता है।

आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी ज्यादा डेटा और OTT अपने प्लान में आपको दे रही है।

Jio या Airtel? इतने रुपये में कौन सी कंपनी का प्लान बेस्ट..ज्यादा डेटा और OTT किसके पास

जब से रिचार्ज प्लांस की कीमत में इजाफा हुआ है, उस समय के बाद से किसी एक प्लान को अपने लिए चुनना कहीं न कहीं मुश्किल हो गया है। आप चाहे किसी भी नेटवर्क पर क्यों न हों? चाहे Mukesh Ambani की Reliance Jio का नंबर चला रहे हों या Bharti Airtel की सिम से आपका फोन लंबे समय से आपको अपनों से जोड़े हुए हो। एक अच्छे प्लान के लिए इंटरनेट की खाक छाननी ही पड़ती है। मैं भी ऐसा ही कुछ कर रहा तो मुझे वैसे तो बहुत से रिचार्ज प्लांस बाजार में मिले लेकिन एक प्लान मुझे दोनों ही कंपनियों के पास एक ही प्राइस में नजर आया। इसके अलावा भी बहुत से प्लांस की कीमत दोनों ही कंपनियों के पास एक जैसी है। बहुत से प्लांस के बेनेफिट भी कीमत के जैसे ही मिलते जुलते हैं। हालांकि, आज हम दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के पास मौजूद 349 रुपये के प्लान के बारे में जानकारी लेने वाले हैं। इस प्लान में Jio और Airtel क्या प्रदान करते हैं, इसकी डिटेल्स भी देखने वाले हैं। आइए जानते हैं कि किस कंपनी इस प्लान में ज्यादा डेटा दे रही है, इसके अलावा किस कंपनी के पास इसी प्लान में ज्यादा OTT बेनेफिट मिलते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio का 349 रुपये वाला प्लान

अगर आप जियो के ग्राहक हैं तो आइए इस प्लान के बारे में जानकारी लेना शुरू करते हैं। असल में, Jio के 349 रुपये के प्लान में सबसे पहले तो ग्राहकों को डेली 2GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है। अब जब इस प्लान में डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है, जो जाहिर है कि कंपनी इस प्लान के साथ Unlimited 5G डेटा भी ऑफर कर रही है। असल में, कुछ समय पहले ही सभी कंपनियों ने यह घोषणा की थी कि 2GB डेटा और उसके ऊपर डेली डेटा के साथ आने वाले प्लांस के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलने वाला है। इस प्लान में भी यह लागू होता है।

आइए, अब Jio के इसी प्लान के अन्य बेनेफिट भी देखते हैं। जैसा कि आप देख चुके हैं कि Jio के इस प्लान में 2GB डेटा का लाभ रोजाना के तौर पर दिया जा रहा है, प्लान में 28 दिन की वैलिडीटी मिलती है, ऐसे में आपको इस प्लान में 56GB हाई-स्पीड कुल डेटा का लाभ मिल रहा है। इतना ही नहीं, Unlimited Calling और 100 SMS भी इस प्लान के साथ आपको दिए जा रहे हैं।

Jio के प्लान के बेनेफिट इतने पर ही खत्म नहीं होते हैं। इस प्लान में आपको JioHotstar का Mobile Subscription मिलता है। इसके साथ इस समय चल रहे IPL 2026 का आनंद ले सकते हैं। प्लान में 50GB क्लाउड स्टॉरिज के अलावा 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का एक्सेस भी मिल रहा है। अब आप जानते हैं कि Jio इस प्लान में क्या क्या आपको दे रहा है। आइए अब Airtel के इसी प्राइस वाले प्लान को देखते हैं, इसमें आपको क्या मिलने वाला है।

Airtel के 349 रुपये वाले प्लान के लाभ

Jio के प्लान के बारे में आपो सम्पूर्ण जानकारी मिल चुके हैं। अब बारी Airtel Plan की है। इसमें आपको Jio के 2GB डेली डेटा के स्थान पर डेली 1.5GB डेटा का ही लाभ दिया जा रहा है। अब जब इस प्लान में डेटा 2GB से कम है तो इसमें Unlimited 5G डेटा का लाभ नहीं मिलना चाहिए, लेकिन Airtel अपने इस प्लान के साथ ग्राहकों को Unlimited 5G डेटा का लाभ भी दे रहा है। इसी कारण एयरटेल के इस प्लान को एक दमदार और बेस्ट प्लान के तौर पर भी देख सकते हैं।

Airtel Plan की वैलिडीटी 28 दिनों की है, ऐसे में आपको 1.5GB डेटा के तौर पर उस समयकाल के लिए 42GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है। प्लान में अलग से 100SMS रोजाना का लाभ भी मिल रहा है। अगर इस प्लान के एक्स्ट्रा बेनेफिट आदि को देखा जाए तो इस प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium Subscription मिलता है। प्लान में 30 दिनों के लिए hellotunes का एक्सेस भी दिया जा रहा है। अन्य बेनेफिट के तौर पर इस प्लान में ज्यादा कुछ नहीं मिलता है। इसका मतलब है कि यह जियो के मुकाबले कुछ पिछड़ा कहा जा सकता है।

कौन सा प्लान खरीदना बेस्ट होगा?

अगर आप एक ऐसा प्लान खरीदना चाहते हैं जो आपको OTT के लाभ के अलावा अन्य बहुत से डिजिटल बेनेफिट भी दे सके तो आप Jio के इस प्लान के साथ जा सकते हैं। हालांकि, अगर आपके पास Airtel का सिम है तो आपको इसी प्लान को खरीदना होगा। अब आप अपने नेटवर्क के अनुसार एक प्लान का चयन कर सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज मौजूद है।

यह भी पढ़ें: Airtel ने बदल दी इंटरनेट की परिभाषा! अब किसी भी जगह मिलेगा सुपर फास्ट इंटरनेट..किन यूजर्स की हुई बल्ले बल्ले

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile