BSNL ने उतारे ढेरों रिचार्ज! बेहद लंबी है लिस्ट..बीएसएनएल का धमाका ऑफर कब तक वैलिड!
अगर आप हर महीने महंगे रिचार्ज से परेशान हैं और चाहते हैं कि एक बार रिचार्ज करके लंबे समय तक टेंशन खत्म हो जाए, तो फरवरी 2026 में BSNL ने वाकई बड़ा धमाका किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इस महीने अपने प्रीपेड प्लान्स की लिस्ट इतनी लंबी कर दी है कि यूज़र सच में थक जाएंगे, लेकिन ऑप्शन खत्म नहीं होंगे। BSNL का फोकस साफ है, कम बजट वाले यूज़र से लेकर हैवी डेटा इस्तेमाल करने वालों तक, हर जरूरत के लिए अलग प्लान BSNL के पास है।
SurveyBSNL के फरवरी 2026 वाले प्लान्स में एनुअल वैलिडीटी, डेली डेटा कॉम्बो, ओन्ली कॉलिंग पैक, डेटा-ओनली प्लान, इकॉनमी ऑप्शन और यहां तक कि इंटरनेशनल रोमिंग के साथ आने वाले प्लांस भी भी शामिल है। यही वजह है कि BSNL एक बार फिर बजट-फ्रेंडली नेटवर्क के तौर पर चर्चा में है।
BSNL Annual Combo Packs: साल भर की टेंशन खत्म
जो यूज़र बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते, उनके लिए BSNL के एनुअल कॉम्बो पैक्स सबसे बड़ा आकर्षण हैं। 2799 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडीटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ 100 SMS और 3GB/Day डेटा मिलता है, जो हेवी इंटरनेट यूज़र्स के लिए मजबूत डील है। वहीं 2626 रुपये वाले पैक में भी पूरे साल की वैलिडीटी के साथ 2.6GB/Day डेटा मिलता है।
Mobile Prepaid Plans (as on 01-02-2026)
— BSNLUPE (@BSNL_UPEast) February 8, 2026
Stay connected with reliable, affordable & transparent services from BSNL pic.twitter.com/vrGEtSYuo2
इसके अलावा 2399 रुपये का प्लान 2GB/Day डेटा के साथ 365 दिनों तक चलता है, जबकि 1999 रुपये वाला पैक 330 दिनों के लिए 1.5GB/Day डेटा ऑफर करता है। कम डेटा लेकिन लंबी वैलिडीटी चाहने वालों के लिए 1499 रुपये का प्लान भी मौजूद है, जिसमें 300 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 32GB डेटा दिया जाता है।

BSNL 1GB Per Day Combo Plan: ज्यादा डेटा ना चाहने वाले यूज़र्स के लिए
अगर आपका इंटरनेट इस्तेमाल लिमिटेड है, तो BSNL का 153 रुपये वाला प्लान आपके लिए सही साबित हो सकता है। इस पैक में 24 दिनों की वैलिडीटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ 100 SMS और 1GB/Day डेटा दिया जाता है। स्टूडेंट्स और सेकेंडरी सिम यूज़र्स के बीच यह प्लान काफी पॉपुलर माना जाता है।
BSNL First Recharge Coupon Pack: नए ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑप्शन
नए यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए BSNL ने 249 रुपये का First Recharge Coupon Pack पेश किया है। इसमें 35 दिनों की वैलिडीटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ 100 SMS और 2GB/Day डेटा मिलता है। नए कनेक्शन लेने वालों के लिए यह एक बैलेंस्ड स्टार्ट माना जा रहा है।
BSNL Voice Only Packs: सिर्फ कॉलिंग इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए
जो यूज़र डेटा की बजाय सिर्फ कॉलिंग ही अपने प्लान में चाहते हैं, उनके लिए BSNL के वॉयस-ओनली पैक काफी फायदेमंद हैं। 439 रुपये वाले पैक में 80 दिनों की वैलिडीटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। वहीं 99 रुपये का सस्ता पैक 14 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ थोड़ा-सा डेटा भी देता है।
BSNL 3GB Per Day Combo Packs: ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए
अगर आप रोज़ाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो BSNL के 3GB/Day कॉम्बो पैक आपके काम आ सकते हैं। 599 रुपये का प्लान 70 दिनों की वैलिडीटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/Day और 3GB/Day डेटा मिलता है। इसके अलावा 299 रुपये और 225 रुपये के पैक भी 30 दिनों के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें 3GB और 2.5GB प्रतिदिन डेटा दिया जाता है।
BSNL 2GB और 2.5GB Per Day Packs: मिड-रेंज यूज़र्स के लिए बेस्ट ऑप्शन
BSNL के 2GB/Day पैक मिड-रेंज यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। 997 रुपये वाला प्लान 150 दिनों की लंबी वैलिडीटी प्रदान करता है, जबकि 239 रुपये और 199 रुपये वाले पैक 28–30 दिनों के लिए उपलब्ध हैं। वहीं 2.5GB/Day कैटेगरी में 485 रुपये और 347 रुपये वाले प्लान शामिल हैं, जो मिड-लेवल डेटा यूज़र्स के लिए बैलेंस्ड माने जाते हैं।

BSNL Data Only Packs: सिर्फ इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए
सिर्फ इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए BSNL के डेटा-ओनली पैक भी मौजूद हैं। 411 रुपये में 60 दिनों के लिए 100GB डेटा, 198 रुपये में 30 दिनों के लिए 40GB डेटा, और 105 रुपये व 58 रुपये वाले छोटे पैक 7 दिनों के लिए उपलब्ध हैं। ये पैक तभी काम आते हैं जब आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान हो।
BSNL Economy Packs और Top-Up Options की डिटेल्स
कम बजट वाले यूज़र्स के लिए BSNL के इकॉनमी पैक भी शामिल किए गए हैं। 197 रुपये और 107 रुपये जैसे पैक लिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ आते हैं। इसके अलावा 220 रुपये और 500 रुपये के टॉप-अप में फुल टॉक वैल्यू दी जाती है, यानी जितना रिचार्ज उतनी कॉलिंग वैल्यू इन प्लांस में मिलती है।
BSNL International Roaming Pack
विदेश यात्रा करने वालों के लिए BSNL का 167 रुपये वाला इंटरनेशनल रोमिंग पैक भी मौजूद है। इसकी वैलिडीटी 30 दिनों की होती है और यह अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग और कनेक्टिविटी की सुविधा देता है।
कब तक मिलेगा ये धमाका BSNL Offer और कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी
BSNL के मुताबिक ये सभी प्रीपेड प्लान और ऑफर्स 26 फरवरी 2026 तक वैलिड हैं। GP-II और उससे आगे के ग्राहकों को दोबारा एक्टिव होने के लिए लगभग लगभग 147 रुपये का रिचार्ज करना जरूरी होगा। साथ ही वैलिडीटी एक दिन बढ़ाने के लिए मेन बैलेंस से 5 रुपये की ऑटो कटौती भी लागू हो सकती है। फिलहाल ये प्लान BSNL UP (East) Telecom Circle के लिए लागू किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: कितने काम का है Jio का ये Jio Free Offer..किन ग्राहकों के लिए फायदेमंद, सबकुछ जानें 4 पॉइंट्स में
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile