गर्मी में ‘रेगिस्तान’ जैसा तपने लगता है स्मार्टफोन..ऐसे हो जाएगा ‘शिमला’ जैसा कूल
क्या आपका फोन रेगिस्तान जैसा तप रहा है?
कुछ ट्रिक अपनाकर स्मार्टफोन्स को ठंडा रखा जा सकता है।
इस जुगाड़ के साथ आप फोन को शिमला जैसा कूल कर सकते हैं।
इस बार की गर्मी ने अपनी हदें पार करना शुरू कर दिया है। देखने में आ रहा है कि देश के कई राज्यों में पारा 47 डिग्री के पार जा चुका है और जून अभी शुरू भी नहीं हुआ है। ऐसे में सिर्फ इंसान ही नहीं, उनका स्मार्टफोन भी भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। कई लोगों को यह परेशानी हो रही है कि फोन ओवरहीट होबैटरी बड़ी तेजी से खत्म हो रही है। गर्मी के कारण फोन स्लो हो जा रहा है, फोन की परफॉरमेंस पर भी असर हो रहा है। मुझे लगता है कि जब मेरे फोन के साथ ऐसा हो रहा है तो हो सकता है कि आपके फोन के साथ भी ऐसा कुछ हो रहा हो, और आपका फोन भी ऐसा ही बर्ताव भी कर रहा हो। जाहिर है कि इस तरह की स्थिति में आप टेंशन में या जाते हैं कि कहीं फोन फट न जाए, लेकिन अगर आप कुछ उपाये पहले से ही कर लेते हैं तो आपका फोन बिल्कुल भी नहीं फटने वाला है। आइए जानते हैं कि आखिर आपको क्या करना होगा।
Survey
अगर कवर यूज करते हैं तो हटा दें

गर्मी के मौसम में या जब फोन सीधे धूप में हो तब मोटे और भारी फोन कवर से दूरी बना लेना ही समझदारी है। ऐसे कवर फोन की गर्मी को बाहर नहीं निकलने देते जिससे डिवाइस जल्दी ओवरहीट होने लगता है। हालांकि, यही बात चार्जिंग के समय भी लागू करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। ऐसा देखा गया है कि गर्मी के कारण फोन को चार्ज पर लगाने से वह ज्यादा गर्म हो जा रहा है, ऐसे में आपको उस समय भी कवर को हटा देना चाहिए। ऐसा करने से आपको फर्क महसूस हो जाने वाला है।
चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल न करें अपना फोन

सबसे जरूरी चीज यह है कि आपको चार्जिंग के दौरान फोन पर गेमिंग करने या फोन करने से बचना चाहिए, इसके अलावा आपको न तो इस समय फोन पर वीडियो आदि देखना है और न ही आपको ब्राउज़िंग आदि करनी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं। असल में, चार्जिंग के दौरान पहले ही फोन गर्म होता है, ऊपर से गर्मी ज्यादा पड़ रही है, और उसके ऊपर से अगर आप फोन पर इस तरहब की गतिविधि करते हैं तो यह ज्यादा गर्म हो जाने वाला है। की बार ऐसा देखा गया है कि ओवरहीट इतनी बढ़ जाती है कि चार्जिंग स्लो हो जाती है और इसके बाद सब कुछ ही स्लो हो जाता है।
बैकग्राउन्ड पर चल रहे ऐप्स को बंद कर दें

ऐसा कई बार देखने में आया है कि फोन तो आप अपने पास रख लेते हैं लेकिन बैकग्राउन्ड में बहुत कुछ चलता ही रहता है, इसी कारण फोन स्लो होता है, इसके अलावा यह बैटरी भी खाता रहता है। कुछ ऐप्स, Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसी सुविधाएं लगातार चालू रहने की वजह से भी ज्यादा गर्म होने लगते हैं। ऐसे में आपको जिन भी फीचर्स और ऐप्स की जरूरत नहीं है आपको उन्हें बंद कर देना चाहिए।
ज्यादा गर्म हो चुके फोन को कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें

अगर स्मार्टफोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, ऐसा कह सकते हैं कि रेगिस्तान की तरह तप रहा है तो आपको उसे इस्तेमाल ही नहीं करना चाहिए। कुछ देर के लिए आपको फोन को बंद करके रख देना चाहिए। आप फ्रिज में फोन को कुछ समय के लिए रख सकते हैं। हालांकि, ज्यादा देर के लिए नहीं। आपको जैसे ही लगता है कि फोन अब नॉर्मल हो रहा है, उसे फ्रिज से निकाल लें। इसके अलावा आपको कैसे भी करके फोन को केवल और केवल ठंडा करने पर ध्यान देना है। अगर आप समय पर ऐसा नहीं करते हैं तो फोन ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: अभी तक के ‘पावरफुल प्रोसेसर’ के साथ आएगा iQOO 16; देखें इंडिया प्राइस क्या होगा
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile