Samsung Galaxy S25 Ultra vs iPhone 16 Pro: 36000 रुपये तक गिरी कीमत, डील, स्पेक्स और कीमत की तुलना
जहां दिन पर दिन स्मार्टफोन्स के प्राइस बढ़ते चले जा रहे हैं वहां Apple का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 16 Pro और Samsung का शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra अभी भारी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं. ये दोनों ही स्मार्टफोन्स बेहतरीन फिचर्स के साथ आते हैं और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. Samsung Galaxy S25 Ultra का AI फिचर हो या iPhone 16 Pro की Apple इंटेलिजेंस, इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में दमदार फिचर्स और धमाकेदार स्पेक्स देखने को मिलते हैं. अगर आप भी इन दोनों में से एक स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं लेकिन चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं इन दोनों पर मिल रही बेहतरीन डील्स और इनके स्पेक्स के बारे में जानकारी.
SurveySamsung Galaxy S25 Ultra vs iPhone 16 Pro
डील प्राइस
iPhone 16 Pro का 128GB की स्टोरेज और 12 GB की RAM वाला वेरिएंट क्रोमा पर अपने 1,09,900 रुपये के असल प्राइस पर 5 प्रतीशत की छूट के साथ 1,03,990 रुपये के दाम पर मिल रहा है. Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट पर 27 प्रतीशत की भारी छूट मिल रही है और वह अभी 94,844 रुपये का मिल रहा है जो उसके असल 1,29,999 रुपये के दाम से काफी कम है. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स पर भारी छूट के साथ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं. जहां Samsung Galaxy S25 Ultra पर फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट SBI के कर्ड्स पर 4,000 रुपये तक के बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं वहीं iPhone 16 Pro पर कोई बैंक ऑफर नहीं हैं. लेकिन अगर आप एक बार में 1,03,990 रुपये देने में सक्षम नहीं हैं तो आप इस स्मार्टफोन को 4,895 रुपये प्रती माह की EMI पर खरीद सकते हैं.

डिज़ाइन और डिस्प्ले
ये दोनों ही प्रीमियम डिज़ाइन वाले स्मार्टफोन्स एक काफी स्लीक और क्लीन लुक के साथ आते हैं और इन दोनों में ही काफी सुंदर कलर ऑप्शन देखने को मिलते हैं जो इनका प्रिमियम लुक और भी बढ़ा देते हैं. जहां Samsung Galaxy S25 Ultra का 6.9 इंच का AMOLED 2X डिस्प्ले क्वाड HD प्लस रेसोलुशन और 120Hz के धमाकेदार रिफ्रेश रेट के साथ आता है वहीं iPhone 16 Pro 6.3 इंच के सूपर रेटिना XDR डिस्प्ले 120Hz का रिफ्रश के साथ आता है. डिस्प्ले के मामले में दोनों ही स्मार्टफोन्स काफी बेहतरीन हैं.
परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर
Snapdragon के Qualcomm 8 Elite फॉर Galaxy ओक्टा कोर चिपसेट के साथ आने वाला Samsung Galaxy S25 Ultra परफॉरमेंस में बढ़िया है और Android 15 की सॉफ्टवेयर के साथ आता है.
Apple की A18 Pro हेक्सा कोर चिप के साथ आने वाले iPhone 16 Pro में Apple की ही iOS सॉफ्टवेयर देखने को मिलती है, Samsung Galaxy 25 Ultra की तरह यह फोन भी काफी अच्छी परफॉरमेंस देता है.

फोटोग्राफी में कौन बेस्ट?
48 MP + 48 MP + 12MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाले iPhone 16 Pro में 12MP के फ्रंट कैमरा के साथ एक अनोखा कैमरा कंट्रोल बटन मिलता है और इसके साथ ही स्टेबल वीडियोस बनाने के लिए इसमें Apple Pro Motion का भी फीचर मिलता है.
Samsung Galaxy S25 Ultra 200MP + 50MP + 50MP + 10MP के धमाकेदार कैमरा सेटअप के साथ आता है. जो 100x स्पेस ज़ूम भी मिलता है और इसमें 4K 120FPS और 8K तक वीडियोस रिकार्ड कि जा सकती हैं.
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy S25 Ultra 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता और यह स्मार्टफोन 45W तक की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है यह स्मार्टफोन आराम से दिन भर चल सकता है.
iPhone 16 Pro में 3582mAh की बैटरी मिलती है जो 25W तक की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें 15W तक की वायरलेस चार्जिंग का भी फीचर उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ vs Vivo V70 FE: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
