Poco X8 Power vs Vivo S2: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Poco X8 Power और Vivo S2 दोनों ही 40 हज़ार रुपये के अंदर प्राइस सेगमेंट में आने वाले बेहतरीन अपर मिड रेंज स्मार्टफोन्स हैं। दोनों 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। Poco X8 Power में 10,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जबकि Vivo S2 में 7,050mAh बैटरी के साथ 44W चार्जिंग मिलती है। वहीं, प्रोसेसर, कैमरा और सॉफ्टवेयर जैसे अन्य डिपार्टमेंट्स में भी दोनों फोन में अंतर है। आइए तुलना करके जानते हैं स्पेक्स और कीमत के मामले में Poco X8 Power और Vivo S2 एक-दूसरे से कितने अलग हैं।
SurveyPoco X8 Power vs Vivo S2
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Poco X8 Power में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,280×2,772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+, Dolby Vision और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करती है। इसमें 3,200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, Wet Touch 2.0 और TUV Triple Eye Protection भी मिलता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Victus 2 दिया गया है। इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।
Vivo S2 में भी 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन की लोकल पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है और इसमें P3 वाइड कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी और VM9 लाइट-एमिटिंग मटेरियल दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग है।
यहां स्क्रीन ब्राइटनेस और ड्यूरेबिलिटी दोनों के मामले में Poco X8 Power, Vivo S2 पर बढ़त हासिल करता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Poco X8 Power में 4nm Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। फोन में Adreno GPU के साथ 8GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।
Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन 8GB तक Extended RAM को भी सपोर्ट करता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Poco X8 Power Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। वहीं Vivo S2 Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है, और इसे 3 OS अपडेट्स और 5 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।
Snapdragon 6 Gen 5 ज्यादा फ़ास्ट चिपसेट है इसलिए Poco X8 Power परफॉर्मेंस के मामले में भी बाज़ी मारता है। वहीं सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी भी इसी की बेहतर है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Poco X8 Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का f/1.8 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है।

Vivo S2 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का f/1.8 प्राइमरी कैमरा और 2MP का f/2.4 सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32MP का f/2.0 सेल्फी कैमरा मिलता है।
फोटोग्राफी के मामले में दोनों फोन लगभग बराबरी पर खड़े होते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
Poco X8 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, जिससे इसे दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo S2 में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो Poco X8 Power की तुलना में छोटी है। फोन 44W FlashCharge सपोर्ट करता है।
इस तरह बैटरी और चार्जिंग दोनों में Poco X8 Power क्लियर विनर साबित होता है।
भारत में कीमत
Poco X8 Power की भारत में शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। फोन Black और Yellow कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं, Vivo S2 की कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 39,999 रुपये है। फोन Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White कलर में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 vs Samsung Galaxy A37 vs Nothing Phone 4a: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स और कीमत की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
