Vivo T5 vs Samsung Galaxy A37 vs Nothing Phone 4a: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स और कीमत की तुलना
अगर आप 40,000 रुपये के आसपास नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इस सेगमेंट में कुछ दमदार फोन Vivo T5, Samsung Galaxy A37 और Nothing Phone 4a हैं, जो अलग-अलग हार्डवेयर और फीचर्स के साथ आते हैं। Vivo T5 में 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 7,050mAh की बड़ी बैटरी है, जबकि Samsung Galaxy A37 में Super AMOLED+ डिस्प्ले और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट पॉलिसी मिलती है। Nothing Phone 4a में LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले के साथ Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 50MP पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है। इन तीनों में से किसी एक को चुनना मुश्किल हो सकता है, इसलिए यहां हम इन तीनों की तुलना कर रहे हैं।
SurveyVivo T5 vs Samsung Galaxy A37 vs Nothing Phone 4a
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। पैनल 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट करता है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।
Samsung Galaxy A37 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और इसमें Samsung की Vision Booster टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन को IP68 रेटिंग मिली है।

Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,224×2,720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक बताई गई है। पैनल 440ppi, 1.07 बिलियन कलर्स, गेमिंग मोड में 2,500Hz तक टच सैंपलिंग और 2,160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Vivo T5 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। फोन में MediaTek NPU 850, LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। Vivo के मुताबिक, फोन ने AnTuTu पर 12 लाख से ज्यादा स्कोर किया है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Samsung Galaxy A37 5G के प्रोसेसर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इसमें Exynos 1480 चिप मिलने की संभावना है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प है। Galaxy A37 5G One UI 8.5 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। Samsung ने छह जेनरेशन के Android और One UI अपग्रेड के साथ छह साल तक के सिक्योरिटी अपडेट की पुष्टि की है।
Nothing Phone 4a में 4nm Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.7GHz तक है। इसमें Qualcomm Hexagon NPU, 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी तीन साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?
Vivo T5 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा f/1.79 अपर्चर और OIS के साथ है। इसके साथ 8MP का f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का f/2.0 फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy A37 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है। इसके साथ 8MP का f/2.2 अल्ट्रावाइड और 5MP का f/2.4 मैक्रो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 12MP का f/2.2 सेल्फी कैमरा है। कैमरा सेटअप में Object Eraser, Best Face, Filters और Edit Suggestions जैसे AI इमेजिंग फीचर्स मिलते हैं।
Nothing Phone 4a में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ है। इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप कैमरा f/2.88 अपर्चर, OIS और 70x तक Ultra Zoom सपोर्ट के साथ मिलता है। तीसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रावाइड है, जिसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 4K/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo T5 5G में 7,050mAh की बैटरी दी गई है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy A37 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। फोन Super Fast Charging 2.0 सपोर्ट करता है और Samsung के अनुसार करीब 30 मिनट में बैटरी को 0 से 60 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Nothing Phone 4a में 5,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन को 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 64 मिनट लगते हैं।
भारत में कीमत
Vivo T5 5G की कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 34,999 रुपये है। 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 44,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है।
Samsung Galaxy A37 की कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 41,999 रुपये है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 47,499 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 52,999 रुपये में उपलब्ध है।
Nothing Phone 4a की कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 44,999 रुपये से शुरू होती है। 8GB + 256GB वेरिएंट 49,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 50,999 रुपये का है।
यह भी पढ़ें: साउथ की इस मूवी में सस्पेंस का गहरा जाल, सिर चकरा देगी 2 घंटे 27 मिनट की कहानी, 8 है IMDb रेटिंग
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
