POCO M8 Power VS OnePlus N6x: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

POCO M8 Power को इंडिया के बाजार में 8000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च कर दिया है।

OnePlus N6x को कंपनी 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ लेकर आई है।

POCO M8 Power VS OnePlus N6x में स्पेक्स और फीचर के अलावा कीमत को लेकर क्या अंतर है।

POCO M8 Power VS OnePlus N6x: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पावरफुल बैटरी और बड़ी स्क्रीन वाले फोन्स बड़ी तेजी से लॉन्च हो रहे हैं, जाहिर है कि इन फोन्स की मांग बढ़ रही है। अब जब बाजार में बड़ी बैटरी वाले बहुत से फोन पहले से ही मौजूद हैं, POCO ने इंडिया के बाजार में अपने नए फोन POCO M8 Power को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में एक बड़ी 8,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इस फोन की सीधी टक्कर यूं तो कई फोन्स हैं लेकिन आज हम इसकी तुलना OnePlus के एक नए फोन्स यानि OnePlus N6x से करने वाले हैं। इस फोन को कंपनी की ओर से 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। अगर आप इंडिया के बाजार में एक ऐसा फोन खोज रहे हैं जो आपके बजट में आए, उसमें एक बड़ी बैटरी हो, कैमरा के मामले में यह फोन दमदार हो, और इसका डिजाइन भी आपकी पर्सनैलिटी से मैच खाता हो तो आप इन दोनों ही फोन्स के साथ जा सकते हैं। लेकिन दो फोन्स को एक साथ खरीदना किसी के भी बजट से बाहर हो सकता है, ऐसे में हम इन दोनों ही फोन्स के कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना करके आपको बताने वाले हैं कि आपके लिए इस बजट में कौन सा फोन बेस्ट हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

डिज़ाइन और डिस्प्ले

POCO M8 Power में कंपनी की ओर से एक 6.83-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस है। इस फोन में आपको डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिल जाता है, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Wet Touch 2.0 टेक्नोलॉजी भी शामिल है, जो इस फोन को एक दमदार फोन के तौर पर खड़ा करती है। इसके अलावा अगर OnePlus N6x की बाट करें तो इस फोन में एक 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है। इस फोन की खासियत यह है कि यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के अलावा IP64 रेटिंग के साथ आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

POCO M8 Power स्मार्टफोन में कंपनी ने 4nm प्रोसेस पर बने Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर को फिट किया है, यह 8GB तक LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। इस फोन में आपको एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3 का सपोर्ट दिया है। कंपनी की ओर से फोन में कंपनी 4 साल के OS अपग्रेड के अलावा 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स भी वादा किया गया है। दूसरी ओर, OnePlus N6x को देखा जाए तो इस फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर मौजूद है। फोन को कंपनी 4GB रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ लेकर आई है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,300mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम (VC Area) भी दिया है। फोन को कंपनी Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर लेकर आई है।

कैमरा और फोटोग्राफी

कैमरा सेटअप अगर देखें जाए तो POCO M8 Power के बैक पर कंपनी ने एक f/1.8 अपर्चर वाले 50-मेगापिक्सल के मेन कैमरा को जगह दी है, इस कैमरा के साथ कंपनी ने कई AI फीचर भी ऐड किए हैं, फ्रन्ट पर कंपनी ने एक 8MP के सेल्फ़ी कैमरा को भी जगह दी है। वहीं अगर OnePlus N6x को देखा जाए तो इस फोन में एक 13-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा कैमरा मिलता है जो (10x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट) से लैस है। फोन के फ्रन्ट पर आपको एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। फोटोग्राफी के मामले में दोनों ही फोन्स औसत अभी के लिए माने जा सकते हैं, क्योंकि अभी डिजिट की ओर से इन्हें रिव्यू नहीं किया गया है।

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

POCO M8 Power की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 8,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो अगर इसकी क्षमता को देखा जाए तो इसे देखकर ही लगता है कि यह 2 दिन से ज्यादा का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 45W का फास्ट चार्जर मिलता है, और यह 22.5W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी इसके साथ मिल जाती है। इसका सीधा सा मतलब है कि आप इस फोन के साथ दूसरे फोन्स को भी चार्ज कर सकते हैं। दूसरी ओर, OnePlus N6x में 7,000mAh की बैटरी मिल जाती है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

भारत में कीमत और उपलब्धता

POCO M8 Power के 6GB RAM + 128GB मॉडल का आधिकारिक लॉन्च प्राइस 24,999 रुपये है (जो ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ 21,999 रुपये में उपलब्ध होगा)। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 27,999 रुपये के प्राइस में पेश किया गया है। इस मॉडल को आप 24,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। फोन की सेल 7 अगस्त 2026 से फ्लिपकार्ट पर होने वाली है।

दूसरी ओर, OnePlus N6x का 4GB + 64GB बेस वेरिएंट 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं इसका 4GB + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपये की कीमत में आता है। इस फोन की सेल शुरू हो चुकी है, फोन को इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: POCO M8 Power VS Vivo T5 Lite VS Realme P4R: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, प्राइस और स्पेक्स की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile