Oppo लवर्स की निकल पड़ी! फेस्टिव सेल से पहले 15,000 रुपये से ज्यादा की छूट में मिल रहा ये प्रीमियम फोन

HIGHLIGHTS

ओप्पो के इस फ़ोन पर मिल रही है 28% की सीधी छूट।

अपनी एमआरपी से सीधे 15503 रुपये सस्ता मिल रहा यह फ़ोन।

4 कैमरे और 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ मिल रहा यह फ़ोन।

Oppo लवर्स की निकल पड़ी! फेस्टिव सेल से पहले 15,000 रुपये से ज्यादा की छूट में मिल रहा ये प्रीमियम फोन

Oppo Reno 14 Pro 5G पर कंपनी ने एक बहुत ही सुनहरी डील ऑफर की है। अभी फेस्टवल सेल शुरू भी नहीं हुई और पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर भारी छूट नज़र आने लगी हैं। Oppo Reno 14 Pro 5G भी अब अपने MRP के मुकाबले बहुत ही सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फ़ोन में आपको 50MP के 4 कैमरे और 6200mAh की जंबो बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं Oppo Reno 14 Pro 5G पर मिल रही बेस्ट डील और ऑफर्स के बारे में विस्तार से।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo Reno 14 Pro 5G की कीमत पर डिस्काउंट

अगर आप भी ओप्पो के दीवाने हैं और कोई नया फ़ोन खरीदने की योजना बना रे हैं तो आपकी जाकारी के लिए बता दें की अब Oppo Reno 14 Pro 5G MRP से बहुत ही सस्ते दाम में मिल रहा है। इस फ़ोन के 12GB रैम, 256GB वाले स्टोरेज वैरिएंट को कंपनी ने 54,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। अब यही फ़ोन क्रोमा पर भारी डिस्काउंट में लिस्टेड है। Oppo Reno 14 Pro 5G पर कंपनी 28 परसेंट की सीढ़ी छूट दे रही है। इस डिस्काउंट के बाद फ़ोन की कीमत महज़ 34,994 रुपये रह जाएगी। यानी अगर गौर किया जाए तो इस फ़ोन के एमआरपी से यह फ़ोन 15005 रुपये में मिल रहा है।

Oppo Reno 14 Pro 5G पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स

अगर आप Oppo Reno 14 Pro 5G पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स पर ध्यान दें तो तो Tata Nue HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से इस फ़ोन का भुगतान करने पर आप 5% न्यूकॉइन्स जीत सकते हैं। अगर आपको इस ऑफर की और भी विस्तार में जानकारी चाहिए तो आप क्रोमा की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Oppo Reno 14 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 14 Pro 5G में में आपको 6.59 इंच फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 8450 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। Reno 14 5G में 6200mAh की जंबो बैटरी दी गई है जो कि 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ओप्पो के Reno 14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को IP68, IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। फोन को Calla Lily Purple, Mermaid, और Reef Black कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Vivo V80 भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च! 4K सिनेमैटिक वीडियो, 7200mAh बैटरी समेत इन फीचर्स का खुलासा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile