Oppo F35 5G vs Vivo S2 5G: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस और इंडिया प्राइस की तुलना

HIGHLIGHTS

Oppo ने अपने Oppo F35 5G को मिड-रेंज में इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया है।

Oppo के फोन में एक 8000mAh की बैटरी मिलती है।

Oppo के इस फोन की तुलना Vivo S2 5G से है।

इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में 40,000 रुपये के सेगमेंट में पहले से ही कड़ा मुकाबला चलता है। हालांकि, जैसे ही Oppo ने अपने नए फोन को इस बाजार में लॉन्च किया, यानि Oppo F35 5G को लॉन्च किया, वैसे ही यह मुकाबला ज्यादा बढ़ चुका है। इस फोएन की सीधी टक्कर इस सेगमेंट में पहले से ही मौजूद Vivo S2 5G से है। दोनों ही स्मार्टफोन्स 5G कनेक्टिविटी, प्रीमियम ग्लास फिनिश, 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और बड़ी बैटरी बैकअप के साथ आते हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी एक फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इन दोनों के बीच के अंतर को पहले जान लेना चाहिए। आइए जानते है कि दोनों ही फोन्स में डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस के अलावा इंडिया प्राइस को लेकर क्या अंतर है।

Oppo F35 5G vs Vivo S2 5G: डिस्प्ले में क्या अंतर

प्रीमियम स्क्रीन अगर आप अपने फोन में चाहते हैं तो आपको Vivo S2 में यह मिल जाने वाली है। वीवो के फोन में 6.83-इंच की बड़ी 1.5K (1260 x 2800 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिल जाती है, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की शानदार पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है, इसमें VM9 लाइट-एमिटिंग मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।

दूसरी ओर, OPPO F35 5G में 6.57-इंच का थोड़ा कॉम्पैक्ट Full HD+ AMOLED पैनल मिलता है, यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। यदि आपको मल्टीमीडिया स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बड़ी और अधिक शार्प 1.5K स्क्रीन चाहिए तो Vivo S2 बेहतर ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है।

Oppo F35 5G vs Vivo S2 5G: परफॉरमेंस की तुलना

परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही फोन्स अच्छे नजर आते हैं। जहां Vivo S2 में Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलता है, जो 8GB LPDDR4X रैम और UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है। वहीं, OPPO F35 5G में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर मिलता है। यह भी एक दमदार प्रोसेसर है, इस फोन में बेस वेरिएंट में 6GB रैम मिलती है, जबकि वीवो बेस मॉडल से ही 8GB रैम ऑफर करता है।

Oppo F35 5G vs Vivo S2 5G: कैमरा की तुलना

फोटोग्राफी को देखा जाए तो अपने अपने स्तर पर दोनों ही फोन्स में अच्छे कैमरा मिलते हैं। दोनों ही फोन्स में 50-मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर भी मिलता है। दोनों ही डिवाइस दिन के उजाले और नाइट मोड में अच्छी खासी फोटोग्राफी करने के लिए बेस्ट कहे जा सकते हैं। हालांकि, फ्रंट कैमरे की बात करें तो सेल्फी लवर्स के लिए OPPO F35 ज्यादा अच्छे कैमरा से लैस है। ओप्पो के फोन में 50-मेगापिक्सल का हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं Vivo S2 में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मौजूद है, हालांकि यह भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Oppo F35 5G vs Vivo S2 5G: बैटरी की तुलना

OPPO F35 5G में एक दमदार और सबसे यूनीक बैटरी मिलती है। ओप्पो ने अपने फोन में एक 8,000mAh की बैटरी फिट की है। यह 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा अगर Vivo S2 को देखा जाए तो इसमें आपको एक 7,050mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, इसमें चार्जिंग स्पीड केवल 44W की ही मिलती है।

वाटरप्रूफिंग की बात करें तो दोनों ही फोन्स काफी मजबूत हैं। Vivo S2 में IP68 और IP69 रेटिंग है, जबकि OPPO F35 को IP66, IP68, IP69 और IP69K की मल्टीपल प्रोटेक्शन रेटिंग्स मिली हैं, जो इसे खौलते पानी के हाई-प्रेशर जेट्स से भी पूरी तरह सुरक्षित बनाती हैं। साथ ही ओप्पो में आउट-ऑफ-द-बॉक्स लेटेस्ट Android 17 पर आधारित ColorOS 17 मिलता है, जबकि वीवो Android 16 (OriginOS 6) पर चलता है।

Oppo F35 5G vs Vivo S2 5G: इंडिया प्राइस की तुलना

Oppo ने अपने Oppo F35 स्मार्टफोन को 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल के लिए 38,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है, वहीं इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने 42,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है। वहीं, अगर Vivo S2 को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी ने 39,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया था, यह फोन का 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज वाला मॉडल है। वहीं, उस फोन का 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल 44,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें: Realme P4s Lite vs Vivo T5x: कैमरा, बैटरी, फीचर, स्पेक्स और इंडिया प्राइस की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :