Realme P4s Lite vs Vivo T5x: कैमरा, बैटरी, फीचर, स्पेक्स और इंडिया प्राइस की तुलना

HIGHLIGHTS

Realme P4s Lite को इंडिया में बिना शोर शराबे के लॉन्च कर दिया गया है।

इस फोन में एक 7000mAh की बैटरी मिलती है।

Realme Phone की तुलना Vivo के Vivo T5x से है।

Realme P4s Lite vs Vivo T5x: कैमरा, बैटरी, फीचर, स्पेक्स और इंडिया प्राइस की तुलना

ऐसा कई बार होता है कि अगर आप एक बजट फोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके मन में सबसे बड़ा सवाल रहता है कि इसकी बैटरी कैसी होने वाली है। हालांकि, अगर आपको सस्ते में फोन चाहिए और आप बड़ी बैटरी भी चलते हैं तो आपको इस समय कई चॉइस बाजार में मिल जाने वाली हैं। Realme ने एक नए फोन को चुपके से लॉन्च कर दिया है। Realme का Realme P4s Lite फोन इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक बड़ी बैटरी के साथ आता है। हालांकि, इस फोन की सीधी टक्कर Vivo T5x से है। हालांकि, दोनों ही फोन्स के बीच एक बड़ा अंतर 5G का है। इसके बाद भी दोनों में एक बड़ी बैटरी मिलती है, इसके अलावा दोनों ही एक जैसे ही प्राइस में आते हैं। आइए दोनों फोन के बीच के अंतर को समझते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कीमत में कितना अंतर है?

Realme P4s Lite को कंपनी ने 4GB+64GB और 4GB+128GB दो मॉडल में लॉन्च किया है, यह दोनों ही मॉडल क्रमश: 16,499 और 18,499 रुपये में लॉन्च हुए हैं। यह फोन 8 अक्टूबर से sale के लिए उपलब्ध होगा और Nebula Black तथा Moonlight Silver कलर में मिलने वाला है।

दूसरी ओर, Vivo T5x 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है जो 6GB RAM और 128GB storage वाले base variant के लिए है। इसके बीच वाले वैरिएन्ट यानि 8GB RAM और 128GB की कीमत 20,999 रुपये है जबकि टॉप मॉडल 8GB RAM और 256GB storage की कीमत 22,999 रुपये है। यह Flipkart, Vivo India online store और authorised retail outlets पर खरीदने के लिए मिल रहा है।

Realme P4s Lite vs Vivo T5x: डिस्प्ले की तुलना?

Realme P4s Lite में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है जो HD+ resolution यानि 1570 x 720 pixels और 120Hz refresh rate के साथ आता है। इसमें 900 nits तक की typical brightness 240Hz तक का touch sampling rate और Vivid mode में 86% DCI-P3 color gamut मिलता है। Panda MN228 protective glass भी इसमें दिया गया है।

Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले है जो 120Hz refresh rate के साथ आता है और 1200 nits तक की पीक ब्राइटनेस देता है। इसमें TV Rheinland Low Blue Light certification भी है जो आँखों के लिए बेहतर मानी जाती है। Display quality के मामले में Vivo T5x 5G यहाँ साफ तौर पर आगे है।

Realme P4s Lite vs Vivo T5x: प्रोसेसर की तुलना

Realme P4s Lite में Unisoc T7250 processor है जो 4GB तक की LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 storage के साथ आता है। यह एक बिल्कुल बेसिक चिपसेट है जो नॉर्मल यूज के लिए बनाया गया है।

Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 chipset है जिसे कंपनी ने AnTuTu पर 10 लाख से ज्यादा स्कोर देने का दावा किया है। इसमें 8GB तक की RAM और 256GB तक की UFS 3.1 storage मिलती है। Performance के मामले में Vivo T5x 5G कहीं ज्यादा दमदार है और यह फर्क इसकी कीमत में भी साफ झलकता है।

Realme P4s Lite vs Vivo T5x: बैटरी की तुलना

यह सबसे दिलचस्प कंपैरिजन है। Realme P4s Lite में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है लेकिन इसके साथ सिर्फ 15W की धीमी चार्जिंग मिलती है। Vivo T5x 5G में इससे भी बड़ी 7,200mAh की battery है और इसके साथ 44W FlashCharge fast charging मिलती है जो सिर्फ 43 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकती है। Vivo यहाँ reverse charging भी देता है यानि यह phone power bank की तरह भी काम कर सकता है। साथ ही 6 साल तक battery health support का वादा भी किया गया है। Battery capacity में दोनों बराबरी पर हैं लेकिन charging speed और extra features में Vivo T5x 5G कहीं आगे है।

Realme P4s Lite vs Vivo T5x: कैमरा की तुलना

Realme P4s Lite में सिर्फ 13MP का rear primary camera है autofocus के साथ और 5MP का front camera है। Video recording सिर्फ 1080p तक सीमित है।

Vivo T5x 5G में 50MP का Sony AI-powered main camera है जिसके साथ 2MP का bokeh sensor भी मिलता है। Front में 32MP का camera है। दोनों cameras 4K video recording, EIS, dual-view video और AI-powered editing tools जैसे advanced features के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें: Redmi 17C vs POCO M8x vs OnePlus N6x: भारत में कीमत, स्पेक्स और फीचर आदि की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile