OnePlus Ace 2 Pro vs Redmi K60 Ultra: धुरंधर स्मार्टफोंस के बीच घमासान युद्ध! देखें किसमें कितना है दम

OnePlus Ace 2 Pro vs Redmi K60 Ultra: धुरंधर स्मार्टफोंस के बीच घमासान युद्ध! देखें किसमें कितना है दम
HIGHLIGHTS

Redmi K60 Ultra में 12-बिट 6.67-इंच 1.5K (2712 x 1220p) OLED डिस्प्ले दी गई है।

OnePlus Ace 2 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus Ace 2 Pro को 5000 mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है जो 150W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OnePlus Ace 2 Pro और Redmi K60 Ultra दो अलग-अलग फोंस हैं लेकिन इन दोनों का ही लक्ष्य हाई-एंड स्पेक्स वाले डिवाइसेज उपलब्ध कराना है। ये शायद 24GB जितनी भारी रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आने वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोंस हैं। इसके अलावा इन डिवाइसेज में दूसरी खसियतें भी हैं जिनमें क्वालकॉम और मीडियाटेक के टॉप-शेल्फ चिप्स और बेहद तेज़ चार्जिंग शामिल है। आज हमने इन दोनों फोंस की आपस में तुलना की है ताकि यह पता चल सके कि इनके बीच कितना अंतर है।  

यह भी पढ़ें: बिना Remote कैसे चलाएं Split AC? इन 4 आसान तरीकों से चुटकियों में हो जाएगा काम

OnePlus Ace 2 Pro vs Redmi K60 Ultra: डिस्प्ले 

Redmi K60 Ultra में 12-बिट 6.67-इंच 1.5K (2712 x 1220p) OLED डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। शाओमी ने इस फोन के अंदर एक कस्टम X7 चिप का इस्तेमाल किया है जो 30 गेम्स में 144 FPS का नेटिव फ्रेम रेट हासिल करने में मदद करता है। इस पैनल पर HDR10+ और डॉल्बी विजन कॉन्टेन्ट देखा जा सकता है। दूसरी ओर OnePlus Ace 2 Pro में 10-बिट 6.74-इंच 1.5K (2772 x 1240p) AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है जो दोनों ही Redmi फोन की तुलना में थोड़े नीचे हैं। OnePlus का दावा है कि Ace 2 Pro की डिस्प्ले गीली होने पर भी काम करती है। 

OnePlus Ace 2 Pro vs Redmi K60 Ultra

OnePlus Ace 2 Pro vs Redmi K60 Ultra: प्रोसेसर 

Redmi K60 Ultra डायमेंसिटी 9200+ चिपसेट से लैस है। वहीं OnePlus Ace 2 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि ये दोनों ही फोंस 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ उपलब्ध हैं। 

यह भी पढ़ें: अब TV और PC पर भी खेल सकेंगे Netflix के ये धांसू गेम्स, चुनिंदा डिवाइसेज पर शुरू हुआ ट्रायल

OnePlus Ace 2 Pro vs Redmi K60 Ultra: कैमरा 

Redmi K60 Ultra के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 54MP मेन, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर का कॉम्बिनेशन है। वहीं सामने की तरफ 20MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। दूसरे स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 Pro में भी ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया है लेकिन इसमें 50MP मेन, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस शामिल हैं। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स करने के लिए आपको 16MP कैमरा मिल रहा है।

 OnePlus Ace 2 Pro vs Redmi K60 Ultra

OnePlus Ace 2 Pro vs Redmi K60 Ultra: बैटरी 

Redmi K60 Ultra को पॉवर देने के लिए इस फोन में 5000 mAh बैटरी दी गई है जो 120Hz फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Ace 2 Pro को भी 5000 mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है लेकिन यह फोन 150W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है जो रेडमी के मुकाबले काफी हद तक बेहतर है। 

यह भी पढ़ें: Realme 11 5G और Realme 11X 5G: डिजाइन, स्पेक्स से लेकर सेल तक हर छोटी डिटेल का खुलासा, इस दिन है लॉन्चिंग

OnePlus Ace 2 Pro vs Redmi K60 Ultra: कीमत 

OnePlus Ace 2 Pro की कीमत चीन में CNY 2,999 से शुरू होती है जो भारतीय रुपयों में बदलने पर लगभग 34,600 रुपए होते हैं। यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। वहीं कंपनी ने अपने Ace 2 Pro के 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट को CNY 3,999 (लगभग 45,600 रुपए) में पेश किया है। जबकि Redmi K60 Ultra के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,550 रुपए) से शुरू हो रही है और 24GB/1TB वेरिएंट को CNY 3,599 (लगभग 41,300 रुपए) में खरीदा जा सकता है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo