Motorola Signature 27 vs Motorola Signature: परफॉर्मेंस, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Motorola जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि यह फोन भारत में 9 दिसंबर को दस्तक देगा। इस स्मार्टफोन को पहली बार सितंबर में Qualcomm Snapdragon Summit के दौरान पेश किया गया था। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के बाद अब इसकी एंट्री भारतीय बाजार में होने वाली है। नया फोन पिछले मॉडल Motorola Signature के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड के साथ आएगा। इसमें नया फ्लैगशिप प्रोसेसर, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, बड़ा बैटरी पैक और नया एक्शन सेंसर दिया गया है।

ऐसे में अगर आप Motorola का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जानना ज़रूरी है कि कौन सा बेस्ट रहेगा। इसलिए आज हम आगामी Motorola Signature 27 की तुलना भारत में पहले से मौजूद Motorola Signature से कर रहे हैं।

Motorola Signature 27 vs Motorola Signature

डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें तो Motorola Signature 27 में 6.8 इंच का Extreme AMOLED Duo डिस्प्ले दिया गया है। इसमें टैंडम OLED टेक्नोलॉजी, LTPO रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1.5K रेजोल्यूशन मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स तक जा सकती है, जबकि हाई ब्राइटनेस मोड में यह 3,000 निट्स की ब्राइटनेस देता है।

वहीं, Motorola Signature में भी 6.8 इंच का LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1,264x2,780 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz तक है। इसमें 6,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में दोनों स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। हालांकि, Motorola Signature 27 में Gorilla Glass Ceramic 3 प्रोटेक्शन दिया गया है, जबकि पुराने मॉडल में Gorilla Glass Victus 2 मिलता है। दोनों फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के मामले में Motorola Signature 27 में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 फ्लैगशिप चिपसेट दिया गया है। इसके साथ कंपनी का ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी मिलता है, जो लंबे समय तक गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान फोन के तापमान को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

दूसरी तरफ, Motorola Signature में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। यह फोन 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Signature 27 में Android 17 मिलने की जानकारी दी गई है। कंपनी इस फोन के लिए सात साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। वहीं, Motorola Signature Android 16 और Hello UI पर काम करता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेक्शन में भी Motorola Signature 27 में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA L910 प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक डेडिकेटेड EVS एक्शन सेंसर भी मिलता है, जो फोटोग्राफी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

वहीं, Motorola Signature में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 828 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ आता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसका टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 100x हाइब्रिड जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 500 फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 8K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Motorola Signature 27 अपने पुराने मॉडल से काफी आगे है। इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

इसके मुकाबले Motorola Signature में 5,200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। इसमें भी 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन 10W वायरलेस और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। यानी नए मॉडल में बैटरी कैपेसिटी बढ़ाई गई है, जबकि चार्जिंग स्पीड पहले जैसी ही रखी गई है।

भारत में कीमत

कीमत की बात करें तो Motorola Signature भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 64,999 रुपये में आता है। इसके टॉप वेरिएंट में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 69,999 रुपये है। यह Pantone Carbon और Pantone Martini Olive कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

वहीं, Motorola Signature 27 की भारत में लॉन्चिंग 9 दिसंबर को होने वाली है। कंपनी ने अभी तक इसकी भारतीय कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,599 डॉलर (करीब 1.48 लाख रुपये) रखी गई है। ऐसे में भारतीय बाजार में इसकी कीमत 80,000 रुपये से 1 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, यह सिर्फ ग्लोबल कीमत के आधार पर लगाया गया अनुमान है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile