Motorola Signature 27 को Samsung, Motorola, Google के फोन्स देंगे कड़ी टक्कर! देखें पूरी लिस्ट

Highlights

Motorola Signature 27 भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च होगा।

Motorola के फोन को Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।

Motorola के फोन्स में 200MP का पेरिस्कोप कैमरा और 7000mAh बैटरी भी होने वाली है।

अगर आप एक नए फ्लैगशिप फोन को खरीदने के लिए लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं तो आपको शायद कुछ दिन और रुक जाना चाहिए। असल में Motorola की ओर से इंडिया के बाजार में दिसम्बर महीने की 9 तारीख को अपना एक नया फोन ऐसा भी कह सकते हैं कि अपना एक प्रीमियम फोन लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह होने वाली है कि इसमें एक नए नवेले चिप को जगह दी जाएगी, इसके साथ साथ फोन में एक 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है। हालांकि, इतना पर ही इस फोन के फीचर आदि खत्म नहीं होते हैं। इसके लव इस फोन में काफी कुछ मिलने वाला है। अभी के लिए इसके प्राइस को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, यहाँ सवाल यह उठता है कि क्या इन फीचर्स से लैस फोन को आपको वाकई खरीदना चाहिए जब बाजार में पहले से ही कुछ फोन्स मौजूद हैं। असल में, बाजार पहले से ही Samsung, Google और OnePlus के के प्रीमियम फोन्स से सजा हुआ है। यह फोन्स अपनी अलग अलग खूबियों के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि इन फोन्स के रहते क्या आपको Motorola के आगामी और लेटेस्ट फोन को खरीदना चाहिए? हम यहाँ मोटोरोला के फोन्स को लॉन्च से पहले ही प्रतिस्पर्धा देने वाले कुछ फोन्स के बारे में बताने वाले हैं। इन फोन्स के बाजार में रहते ऐसा कहा जा सकता है कि मोटोरोला के लिए नए फोन के लिए कुछ भी आसान नहीं होने वाला है। आइए अब ज्यादा देर न करते हुए इन सभी फोन्स के स्पेक्स और फीचर आदि के अलावा इनके इंडिया प्राइस पर भी एक नजर डालते हैं।

Motorola Signature 27 में खास क्या होगा?

Motorola Signature 27 में 6.8 इंच का 1.5K Extreme AMOLED Duo डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। कंपनी इस अनुसार यह 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस से लैस होने वाली है, इसका मतलब है कि धूप कितनी ही हो स्क्रीन पर इसका कोई असरण नहीं होने वाला है। हालांकि, अगर हाई-ब्राइटनेस मोड के आँकड़े देखें तो यह 3,000 निट्स के आसपास हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए मोटोरला के फोन में एक 50MP Sony LYTIA 910 मेन कैमरा होने वाला है, इसके साथ ही फोन में एक 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलने वाला है। इसके साथ साथ फोन में आपको एक एक्शन सेन्सर भी मिलेगा। 7000mAh बैटरी 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के लैस होने वाली है। मोटोरोला के फोन को लेकर कंपनी ने यह भी कहा है कि इसे 7 साल के एंड्रॉयड अपडेटट्स के सात लाया जाने वाला है।

अभी के लिए इंडिया में मोटोरोला के नए फोन्स का क्या प्राइस होगा, इसे लेकर कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन बाजार में कीमत को लेकर काफी कुछ चल रहा है। आइए अब जानते हैं कि आखिर इंडिया के बाजार में कौन से फोन्स Motorola Signature 27 को टक्कर देने वाले हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra से होगा आमना सामना

अगर आपकी प्राथमिकता कैमरा और प्रोडक्टिविटी है, तो Samsung Galaxy S26 Ultra आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और अलग-अलग जूम के लिए टेलीफोटो कैमरे भी मौजूद हैं। Motorola में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने वाला है, जबकि Samsung का 200MP का मेन सेन्सर होने वाला है। ऐसे में जाहिर है कि दोनों फोन्स में कैमरा को लेकर काफी अंतर नजर आ रहा है।

Samsung Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी मिलती है, इसके अलावा इस फोन की एक अन्य खासियत यह है कि इसमें ग्राहकों के लिए बिल्ट-इन S Pen दिया गया है। सितंबर में फोन के प्राइस बढ़े हैं ऐसे में इस समय यह फोन आपको एक प्रीमियम फोन के दाम में ही मिलने वाला है। आप ऑनलाइन प्राइस की जांच कर सकते हैं।

Google Pixel 11 Pro भी दे रहा कड़ी टक्कर

अगर आपको ऐसा फोन चाहिए जो साइज़ में कॉम्पैक्ट हो तो आप Google के फोन के साथ जा सकते हैं। इसमें 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले और Google Tensor G6 प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एक 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। कंपनी 120x तक AI बेस्ड जूम का दावा करती है।

Pixel 11 Pro की बड़ी खूबी इसके सॉफ्टवेयर फीचर्स हैं। इसमें Gemini Intelligence, Magic Capture और फोटो एडिटिंग से जुड़े कई टूल्स मिलते हैं। इतना ही नहीं, Google सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट भी इस फोन के साथ दे रही है। हालांकि, इसमें 4850mAh बैटरी और 30W वायर्ड चार्जिंग है। इसका मतलब है कि बैटरी क्षमता के मामले में दोनों ही फोन्स Motorola के फोन से पीछे रह जाता है। Pixel Phone के प्राइस को भी आप ऑनलाइन देख सकते हैं।

OnePlus 15 दीवार बनकर खड़ा है

अगर आप इन सभी फोन्स को देख रहे हैं तो OnePlus का यह फोन ही एक ऐसा फोन है जो एक बड़ी और दमदार बैटरी से लैस है। इस फोन में एक 7300mAh बैटरी मिलती है, जो Motorola Signature 27 की 7000mAh बैटरी से भी बड़ी है। भारतीय मॉडल 120W SUPERVOOC वायर्ड और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलती है। स्क्रीन पर 165Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इस फोन का प्राइस ऑनलाइन बाजार में 1 लाख रुपये से कम है, लेकिन पिछले दोनों ही फोन्स 1 लाख रुपये से ऊपर के प्राइस में मिलते हैं!

Samsung Galaxy S26+ भी कॉम्पिटिटर्स की लिस्ट में

अगर Galaxy S26 Ultra का S Pen या 200MP कैमरा आपको ज्यादा खास समझ में नहीं आया है तो आप Galaxy S26+ के साथ जा सकते हैं। इस फोन में 6.7 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। भारतीय मॉडल को कंपनी ने Exynos 2600 प्रोसेसर पर लॉन्च किया था, इसके अलावा इस फोन में एक 4900mAh बैटरी मिलती है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, Samsung DeX और Galaxy AI जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसमें Ultra जैसा बिल्ट-इन S Pen या 200MP मेन कैमरा नहीं मिलता है, लेकिन Samsung के सॉफ्टवेयर फीचर्स और बड़ी स्क्रीन चाहने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, इस फोन के प्राइस को भी देखा जाए तो यह भी 1 लाख से ज्यादा में ही आपको मिलने वाला है। असल कीमत के लिए आप ऑनलाइन बाजार में जा सकते हैं।

अब अंत में, यह देखना ज्यादा दिलचस्प होने वाला है कि आखिर Motorola की ओर से Motorola Signature 27 को किस प्राइस में लॉन्च किया जाता है। अगर यह फोन 1 लाख रुपये के अंदर के प्राइस में आता है तो यह बाजी पलट देने वाला है। हालांकि, अगर ऐसा नहीं होता तो बाजार में इसके ऑल्टरनेटिव्स तो मौजूद हैं ही।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile