Digit.in

Motorola Edge 70 Neo vs Poco X8 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, सॉफ्टवेयर, कीमत और अन्य की तुलना

Motorola Edge 70 Neo vs Poco X8 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, सॉफ्टवेयर, कीमत और अन्य की तुलना

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च कर दिया है। यह फोन AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। वहीं, Poco ने इसी साल मार्च में अपनी X8 Pro सीरीज के तहत इसकी टक्कर वाला Poco X8 Pro पेश किया था। दोनों स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, कीमत और हार्डवेयर के मामले में दोनों के बीच कई अंतर हैं।

Motorola Edge 70 Neo की शुरुआती कीमत 40,999 रुपये है, जबकि Poco X8 Pro को 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए Motorola Edge 70 Neo vs Poco X8 Pro की पूरी तुलना करते हैं।

Motorola Edge 70 Neo vs Poco X8 Pro

डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें तो Motorola Edge 70 Neo को चार कलर ऑप्शन Pantone Gray Lilac, Pantone Milky Blue, Pantone Mountain View और Pantone Sage में पेश किया गया है। इनमें दो कलर वेरिएंट टेक्सचर्ड रियर पैनल के साथ आते हैं, जबकि बाकी दो में फ्लैट फिनिश मिलती है। फोन में पॉलीकार्बोनेट फ्रेम और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है। इसके अलावा इसे IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिला है।

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1,271 x 2,772 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 1,500Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। इसमें Water Touch फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से गीली उंगलियों से भी स्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है।

वहीं, Poco X8 Pro 5G में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और इसमें 1.5K रेजोल्यूशन मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इस फोन में भी 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। ड्यूरेबिलिटी के मामले में Poco X8 Pro को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। यानी धूल और पानी से सुरक्षा के मामले में Poco का फोन ज्यादा मजबूत रेटिंग के साथ आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 Neo में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित चिपसेट है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.5GHz है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। खास बात यह है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

दूसरी तरफ, Poco X8 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है। यह 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर चिपसेट है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए Poco 3D Ice Loop कूलिंग सिस्टम भी मिलता है, जिसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Edge 70 Neo Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी इसके लिए तीन साल तक OS अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। वहीं, Poco X8 Pro 5G Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेक्शन की बात करें तो Motorola Edge 70 Neo में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। फोन के तीसरे कैमरा कटआउट में डेडिकेटेड 3-in-1 लाइट सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

वहीं, Poco X8 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसका अल्ट्रावाइड कैमरा 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों रियर कैमरों से 4K रेजोल्यूशन में 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Motorola Edge 70 Neo में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 27 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

दूसरी तरफ, Poco X8 Pro 5G में 6,500mAh की बैटरी मिलती है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी Motorola के फोन में बैटरी कैपेसिटी थोड़ी ज्यादा है, लेकिन चार्जिंग स्पीड के मामले में Poco X8 Pro आगे है।

भारत में कीमत

कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Neo को भारत में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 40,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, शुरुआती ऑफर के तहत कंपनी 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 37,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक और क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है। फोन की बिक्री 1 दिसंबर 2026 से Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

वहीं, Poco X8 Pro 5G के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Black, Green और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile