Motorola Edge 70 Pro+ vs Motorola Edge 70 Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Motorola Edge 70 Pro+ vs Motorola Edge 70 Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

अप्रैल 2026 में लॉन्च स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro के साथ अब बाज़ार में नए Motorola Edge 70 Pro+ ने भी दस्तक दे दी है. ये दोनों ही स्मार्टफोन्स Edge 70 सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल हैं जिनमें दमदार पेरिस्कोप कैमरा के साथ एक स्लीक और हल्का डिज़ाइन देखने को मिलता है. Motorola का Edge 70 Pro+ भी एक काफी प्रिमीयम रेंज का स्मार्टफोन है जो Edge 70 सीरीज़ में चार चाँद लगा देता है. इसके फिचर्स और डिज़ाइन Edge 70 से काफी मेल खाते हैं लेकिन काफी चीज़ों में ये दोनों स्मार्टफोन्स काफी अलग भी हैं. अगर आप भी इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स में अंतर जानना चाहते हैं तो यहां इन दोनों के स्पेक्स, कैमरा और कीमत आदि की तुलना की गई है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Edge 70 Pro+ vs Motorola Edge 70 Pro

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Motorola के स्मार्टफोन्स के डिज़ाइन काफी हटकर होते हैं और Motorola Edge 70 Pro+ और Motorola Edge 70 Pro दोनों का ही डिज़ाइन काफी शानदार है. दोनों ही स्मार्टफोन्स डिज़ाइन में काफी मेल खाते हैं तो इन दोनों में अंतर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. डिस्प्ले के मामले में ये दोनों ही स्मार्टफोन्स 6.8 इंच के 1.5K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में 144Hz के धमाकेदार रिफ्रेश रेट के साथ 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है.

परफॉर्मेंस की तुलना

इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 8500 एक्सट्रीम चिपसेट मिलता है और इनमें LPDDR5X RAM भी देखने को मिलती है. इसका मतलब यह है कि दोनों ही स्मार्टफोन्स में लगभग एक जैसी ही परफॉरमेंस देखने को मिलती है. ये दोनों ही स्मार्टफोन्स मिड रेंज होने के बाद भी काफी अच्छी परफॉरमेंस देते हैं तो आपको रोज़ के काम में इन्हें इस्तेमाल करते हुए कोई दिक्कत नहीं होगी.

कैमरा में कौन आगे

ये दोनों ही स्मार्टफोन्स कैमरा के मामले में काफी अलग हैं. Edge 70 Pro+ कैमरा के मामले में अपने पेरिस्कोप लेंस के साथ सबसे बढ़िया साबित होता है. Edge 70 Pro+ में 50MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस के साथ ही 3.5x तक के ऑप्टिकल ज़ूम भी मिलता है. इस फोन में 50x का सूपर ज़ूम भी मिलता है. इस कैमरा सेटअप के अलावा इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अलट्रा वाइड लेंस मैक्रो विजन के साथ मिलता है और इसका फ्रंट कैमरा भी 50MP के बढ़िया सेंसर के साथ मिलता है.

motorola edge 70 pro

वहीं Motrola Edge 70 Pro के रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा मिलता है. इसके साथ ही इस फोन में 50MP का एक फ्रंट कैमरा भी मिलता है जो अच्छी फोटोग्राफी कर सकता है. इस फोन में बाकी फोन्स की तरह एक टेलीफ़ोटो लेंस नहीं मिलता है लेकिन इसकी फोटोग्राफी फिर भी अच्छी लगती है.

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में भी ये दोनों फोन्स एक जैसे हैं और 6500mAh की बैटरी के साथ आते हैं जो 90W तक की वार्यड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं. Motorola Edge 70 Pro+ में 15W तक की वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा मिलती है.

भारत में कीमत

Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 47,999 रुपये का मिल रहा है. वहीं Motorola Edge 70 Pro का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 39,999 रुपये का मिल रहा है और इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 42,999 रुपये के दाम में मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Xiaomi 17T Vs Vivo X200T Vs iQOO 15R: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile