Lava Shark 2 Pro 5G vs iQOO Z11 Lite 5G vs Oppo K14 Lite: 20 हज़ार के अंदर कौन बेस्ट? देखें तुलना

By

Lava ने भारतीय बाजार में Shark सीरीज का नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन 16,699 रुपये की कीमत में आया है और इसका मुकाबला इस सेगमेंट में iQOO Z11 Lite और Oppo K14 Lite जैसे स्मार्टफोन्स से होगा। Lava Shark 2 Pro 5G में 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T8200 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी दी गई है। आइए तीनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की तुलना करते हैं।

Lava Shark 2 Pro 5G vs iQOO Z11 Lite 5G vs Oppo K14 Lite

डिजाइन और डिस्प्ले

Lava Shark 2 Pro 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है और यह 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। इसका वजन और डिजाइन इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए सामान्य मिड-रेंज फोन बनाते हैं।

iQOO Z11 Lite में भी 6.74 इंच का HD LCD पैनल मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 1,600×720 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। हाई ब्राइटनेस मोड में स्क्रीन 1,200 निट्स तक जा सकती है। फोन को IP65 रेटिंग मिली है और इसमें Swiss SGS 5-स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का दावा किया गया है।

Oppo K14 Lite में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1,570 पिक्सल है। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। इसमें स्प्लैश टच, ऑइली-हैंड टच और ग्लव टच जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन को IP64 रेटिंग मिली है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Lava Shark 2 Pro 5G में ऑक्टा-कोर Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है। Lava के मुताबिक, इस फोन ने AnTuTu पर 5 लाख से ज्यादा स्कोर किया है। इसमें 6GB RAM दी गई है और वर्चुअल RAM के जरिए इसे 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज 128GB है। फोन बिना ज्यादा ब्लोटवेयर वाले Android 16 पर चलता है। कंपनी एक OS अपग्रेड और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। फोन में कंपनी का Vayu AI चैटबॉट भी मिलता है।

iQOO Z11 Lite में 6nm MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन 6GB तक Extended RAM और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज विस्तार सपोर्ट करता है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Oppo K14 Lite में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें 13,700 वर्ग मिलीमीटर तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया भी दिया गया है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Lava Shark 2 Pro 5G में 50MP का AI रियर कैमरा दिया गया है। फोन में सिर्फ एक रियर कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका खास फीचर डुअल-व्यू वीडियो है, जिससे एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन 2K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

iQOO Z11 Lite में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Oppo K14 Lite में 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो Lava Shark 2 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। iQOO Z11 Lite में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 44W FlashCharge और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। Oppo K14 Lite में तीनों में सबसे बड़ी 7,000mAh बैटरी दी गई है। हालांकि, इसकी चार्जिंग स्पीड 15W है। फोन रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

भारत में कीमत

Lava Shark 2 Pro 5G की भारत में कीमत 16,699 रुपये है। यह 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है।

iQOO Z11 Lite की कीमत 4GB + 64GB मॉडल के लिए 17,499 रुपये, 4GB + 128GB मॉडल के लिए 19,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल के लिए 22,499 रुपये है। वहीं 6GB + 256GB वेरिएंट 26,499 रुपये में आता है।

वहीं, Oppo K14 Lite की कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 16,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Amazon GIF Sale से पहले Motorola के इन फोन्स पर तगड़ी डील, मिल रहे छप्परफाड़ डिस्काउंट ऑफर्स!

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By