iQOO Z11 Lite vs OnePlus N6 vs Moto G37 Power: बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

iQOO Z11 Lite vs OnePlus N6 vs Moto G37 Power: बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

iQOO ने हाल ही में भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Z11 Lite 5G लॉन्च किया है, जो सीधे तौर पर OnePlus N6 और Moto G37 Power को टक्कर देता है, जो दोनों भी इसी साल लॉन्च हुए हैं। कीमत के मामले में तीनों फोन एक ही सेगमेंट में आते हैं, लेकिन स्पेक्स और फीचर्स के मामले में ये एक-दूसरे से काफी अलग हैं। अगर आप 20 से 25 हज़ार रुपये के आसपास एक नया दमदार 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आप काफी काम आ सकती है। आइए तीनों डिवाइसेज़ के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत को कम्पेयर करते हैं और समझते हैं कि कौन सबसे आगे है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iQOO Z11 Lite vs OnePlus N6 vs Moto G37 Power

डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें तो iQOO Z11 Lite में फ्लैट फ्रेम, मैट फिनिश बैक पैनल और 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह फोन IP65 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के साथ आता है, जबकि वजन लगभग 209 ग्राम है। इसमें नोटिफिकेशन के लिए नया डायनेमिक लाइट फीचर भी दिया गया है।

वहीं OnePlus N6 का डिजाइन कंपनी की Nord सीरीज से प्रेरित है। इसमें भी ऊपर बाईं ओर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, लेकिन इसका बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देता है। इसमें थोड़ा बड़ा 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

iQOO Z11 Lite With 6500mAh Battery 50MP Camera Phone Sale in India Price Offers

Moto G37 Power में 6.6-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,050 निट्स HBM ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके साथ IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे यह मजबूती के मामले में सबसे बेहतर विकल्पों में शामिल हो जाता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

iQOO Z11 Lite, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है और LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। OnePlus N6 5G में 6nm आधारित MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। Moto G37 Power में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस तुलना में सबसे पावरफुल चिपसेट माना जा सकता है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM, 128GB UFS 2.2 स्टोरेज और RAM Boost फीचर के जरिए 12GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO Z11 Lite, Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। iQOO इस फोन के लिए 2 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है। वहीं OnePlus N6, Android 16 आधारित OxygenOS 16.0 के साथ आता है। OnePlus इस फोन के लिए 2 साल के Android OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी पैच उपलब्ध कराएगा। Motorola G37 Power भी Android 16 पर चलता है।

Oneplus N6 with 8000mAh battery phone gets Price discount with Bank offer on Amazon

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेगमेंट में iQOO Z11 Lite में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा मिलता है। iQOO ने अब तक सेकंडरी सेंसर की जानकारी नहीं दी है। फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

दूसरी ओर OnePlus N6 5G के रियर में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Moto G37 Power में भी 50MP का PDAF प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेकेंडरी सेंसर 2-इन-1 लाइट सेंसर के रूप में काम करता है, जबकि सामने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में iQOO Z11 Lite में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। iQOO के अनुसार सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में कई घंटों तक कॉलिंग और वीडियो प्लेबैक किया जा सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Motorola G37 Power

वहीं OnePlus N6 5G में इससे भी बड़ी 8,000mAh बैटरी मिलती है। इसे 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकती है।

Moto G37 Power में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता के मामले में यह OnePlus से थोड़ा पीछे है, लेकिन रिवर्स चार्जिंग जैसे अतिरिक्त फीचर इसे खास बनाते हैं।

भारत में कीमत

iQOO Z11 Lite 5G की शुरुआती कीमत 19,499 रुपये (4GB + 128GB) है। इसका 6GB + 128GB मॉडल 21,499 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट 24,499 रुपये में आता है।

OnePlus N6 5G दो स्टोरेज विकल्पों में आता है। इसका 4GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

Moto G37 Power के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि टॉप-एंड 8GB + 128GB मॉडल 27,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: 10+ Friendship Day Gift Ideas: इस बार चॉकलेट नहीं, अपने दोस्त को दो ये रोज़ काम आने वाले शानदार गिफ्ट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile