Flipkart की इस साल की महासेल और Amazon India की इस साल की महासेल को अगर देखा जाए तो यह जल्द ही शुरू होने वाली हैं। सेल में स्मार्टफोन्स से लेकर अलग अलग श्रेणी में बेस्ट ऑफर और डिस्काउंट के अलावा कूपन डिस्काउंट के साथ साथ एक्सचेंज और अन्य ऑफर भी मिलेंगे। अभी Flipkart BBD Sale शुरू नहीं हुई है। हालांकि, इसके पहले ही ऑफर और डील्स को लेकर जानकारी सामने आई है। इस सेल में Oppo, Motorola, Realme, Vivo के साथ साथ Oppo के फोन्स भी सस्ते में मिलने वाले हैं। अगर आप 20000 रुपये से कम प्राइस में इन कंपनियों के फोन्स को खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट मौका हो सकता है। आइए सेल में मिलने वाले बेस्ट ऑफर और डिस्काउंट आदि के बारे में जानते हैं।
इस लिस्ट में Moto G37 Power के साथ साथ Moto G37, Realme P4 Lite, Moto G06 Power, Vivo T5 Lite, POCO M8x और Oppo K14x आदि आते हैं। आइए अब इन फोन्स पर मिलने वाली अलग अलग डील्स पर नजर डालते हैं।
Oppo K14x 20,000 रुपये से कम में एक बेस्ट फोन के तौर पर खरीदा जा सकता है। इस फोन को आप सेल में 18,999 रुपये से भी कम प्राइस में खरीद सकते हैं? फोन में एक 6.75-इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है। फोन में 6500mAh की बैटरी भी मिलती है, फोन में 50MP+2MP का कैमरा सेटअप मिलता है।
अगर आप 16,999 रुपये के आसपास के प्राइस में एक फोन खरीदना चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए सबसे बेस्ट डील हो सकता है। इस फोन की खासियत यह है कि इसमें 7000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में एक 50MP का Quad Pixel कैमरा भी मिलता है।
आपका बजट अगर मात्र 15,999 रुपये के आसपास है तो आपको Moto के इस फोन के साथ जाना चाहिए। यह फोन 5200mAh की बैटरी और 50MP के कैमरा से लैस है। इस प्राइस में आपको एक दमदार 5G Phone इस समय मिलना मुश्किल सा काम है।
10000 रुपये से कुछ ज्यादा प्राइस में यह फोन एक दमदार फोन माना जाता है। असल में, इसमें एक 7000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 50MP का कैमरा भी मिलता है। हालांकि, यह एक 5G नहीं एक 4G Phone है।
20,000 रुपये से कुछ कम कीमत में अगर आप 7900mAh की बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको BBD Sale 2026 के तौर पर एक बढ़िया मौका मिल रहा है। इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप और एक दमदार प्रोसेसर भी है।
यह फोन 20000 रुपये के अंदर के प्राइस में एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 6500mAh की बैटरी के साथ एक 50MP का कैमरा सेटअप भी मिलता है। फोन की बैटरी के साथ 44W की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिल रही है। इस फोन में डिस्प्ले पर 1200 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus vs iQOO Z11x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!