Oppo K14 Plus vs iQOO Z11x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Oppo K14 Plus vs iQOO Z11x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी K14 सीरीज का नया और सबसे हाई-एंड स्मार्टफोन Oppo K14 Plus लॉन्च किया है। फोन में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर, 8GB तक RAM, 256GB स्टोरेज और 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं, मार्च 2026 में लॉन्च हुआ iQOO Z11x 5G भी इसी सेगमेंट में एक दमदार ऑप्शन है। दोनों फोन्स की कीमत में भी ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में Oppo K14 Plus और iQOO Z11x में से कौन बेहतर है, यह जानने के लिए इन दोनों की तुलना करना तो बनता है। आइए देखते हैं स्पेक्स और कीमत के मामले में कौन किस पर भारी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo K14 Plus vs iQOO Z11x

डिजाइन और डिस्प्ले

Oppo K14 Plus में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 2,772 x 1,272 पिक्सल है। डिस्प्ले में एडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि यह 144Hz तक जा सकता है। फोन में एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है और इसका डिजाइन IP69K रेटिंग के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। फोन का वजन 207 ग्राम और मोटाई 8.4mm है।

दूसरी ओर, iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले है। इसका रेजॉल्यूशन 1,080 x 2,344 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन की पिक्सल डेंसिटी 382ppi और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। डिस्प्ले 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट सपोर्ट करता है। फोन को IP68 और IP69+ रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 219 ग्राम और मोटाई 8.4mm है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Oppo K14 Plus में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है। इसे 2 बड़े एंड्राइड अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया गया है।

iQOO Z11x 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी फोन के लिए दो साल के OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Oppo K14 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ मिलता है, जो 2-axis OIS को सपोर्ट करता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है, जिसका इस्तेमाल पोर्ट्रेट मोड में डेप्थ मैपिंग के लिए किया जाता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.4 है।

iQOO Z11x 5G में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/2.45 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Oppo K14 Plus में 8,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन से 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी की जा सकती है, जिससे कंपैटिबल एक्सेसरीज को चार्ज किया जा सकता है।

iQOO Z11x 5G में 7,200mAh की बैटरी मिलती है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

भारत में कीमत

Oppo K14 Plus की भारत में शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। इसकी बिक्री 8 अक्टूबर 2026 से Flipkart और Oppo की ई-स्टोर पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत सेल के दिन प्रमुख बैंकों से 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 6 महीने का नो-कॉस्ट EMI विकल्प मिलेगा।

वहीं, iQOO Z11x 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: 7500mAh की बैटरी के साथ POCO C95 Pro हुआ लॉन्च.. कीमत के साथ देखें टॉप फीचर

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile