भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लगातार नए और पावरफुल स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं। जाहिर है कि इन फोन्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। अब जब 40,000 रुपये के सेगमेंट में कई प्रीमियम फीचर्स वाले फोन मौजूद हैं, तो लोग ऐसे स्मार्टफोन्स की तलाश कर रहे हैं जो किफायती कीमत में दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतरीन डिस्प्ले ऑफर करें। अगर आपका बजट 40,000 रुपये तक है और आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो इन सभी खूबियों के साथ आए, तो आपके पास कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे लेटेस्ट स्मार्टफोन्स जिनकी कीमत 40,000 रुपये से भी कम है।
इस लिस्ट में हमारा सबसे पहला स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 5G है। अगर आपको कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए, तो OnePlus का यह फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.78 इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर आधारित है। वहीं अगर बात करें इस फोन के स्टोरेज और बैटरी की तो इसमें 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लिस्ट में हमारा अगला फोन vivo V70 FE 5G है। कम कीमत में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा चाहने वाले यूजर्स के लिए यह फोन एक विकल्प हो सकता है। बात करें अगर इस फोन के परफॉर्मेंस और डिस्प्ले की, तो इसमें आपको MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट और 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है। रही बात इस फोन के स्टोरेज और बैटरी की तो इसमें 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 200MP का OIS सपोर्ट वाला मेन रियर कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कम कीमत में दमदार फीचर्स और 200MP कैमरा देने वाला Redmi Note 15 Pro 5G हमारी लिस्ट का अगला फोन है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400-Ultra चिपसेट पर आधारित है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन के स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। बैटरी के मामले में फोन में 6,580mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 200MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 15 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आता है।
लिस्ट में हमारा अगला स्मार्टफोन Nothing Phone 4a है। अगर आपको अलग डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर और शानदार कैमरा वाला फोन चाहिए, तो यह स्मार्टफोन एक विकल्प हो सकता है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1224×2720 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB और 12GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। फोन में 5,480mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन Android 16 पर आधारित Nothing OS के साथ आता है।
इस लिस्ट का हमारा आखिरी और प्रीमियम स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro+ 5G है। अगर आपको ₹40,000 से कम कीमत में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और शानदार डिस्प्ले वाला फोन चाहिए, तो इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज के लिए 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB विकल्प मिलते हैं। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी दी गई है।
नोट: ऊपर बताई गई कीमतें Amazon पर लिस्टेड हैं। अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अलग कीमतें देखने को मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Vivo भारत में लॉन्च करेगा 10000mAh की बैटरी वाला फोन..कीमत और लॉन्च डेट अपडेट देखें