सोशल मीडिया में करियर बनाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 स्मार्टफोन्स, बनाते हैं धांसू रील्स

सोशल मीडिया में करियर बनाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 स्मार्टफोन्स, बनाते हैं धांसू रील्स

इंस्टाग्राम पर अच्छी क्वालिटी की रील्स बनाने के लिए जरूरी नहीं है की आपके पास एक प्रीमियम स्मार्टफोन ही हो. अगर आपने अभी इंस्टाग्राम पर किसी भी तरीके का कंटेंट जैसे लाइफस्टाइल वीडियोस, रील्स या अपने व्यापार को ऑनलाइन मशहूर करने के लिए कंटेंट बनाना शुरु किया है और आप कम खर्च में अच्छा काम करना चाहते हैं तो आप मिड रेंज तक के स्मार्टफोन्स भी खरीद सकते हैं. इन स्मार्टफोन्स में अच्छे कैमरा, बढ़िया बैटरी लाइफ और अच्छे स्पेक्स देखने को मिलते हैं जो आपको अपने कंटेंट क्रीएशन में मदद करेंगे. इन स्मार्टफोन्स को खरीदना आपके लिए इसलिए भी फायदेमंद रहेगा क्योंकि इंस्टाग्राम पर लोग कंटेंट की क्वालिटी को देखकर ही रील्स को लाइक और शेयर करते हैं. अगर आपको ऐसे कुछ स्मार्टफोन्स खरीदने हैं तो यहां हैं 5 एकदम दमदार कैमरा और स्पेक्स वाले मोबाइल फोन्स.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Infinix Zero 40 5G (25,999 रुपये)

Infinix Zero 40 5G

यह स्मार्टफोन देखने में काफी स्लीक और स्टाइलिश है और इसमें एक बड़ा 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 144Hz के दमदार रिफ्रेश रेट के साथ आता है इसके अलावा इसके डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा भी मिलती है. इसके रियर कैमरा सेटअप में एक दमदार ट्रिप्ल कैमरा का सेटअप मिलता है जिसमें 108MP का एक प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा, 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 2MPका एक डेप्थ कैमरा देखने को मिलता है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में ट्रिप्ल LED फ्लैश मिलता है जो अच्छी लाइटिंग देता है. अगर आप कंटेंट फ्रंट कैमरा से बनाना चाहें तो इसमें एक लाजवाब 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है जो 4K 60FPS पर वीडियेस बनाने में सक्षम है. इसमें लंबी बैटरी लाइफ के लिए 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 45W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Realme 14 Pro Plus (29,999 रुपये)

Qualcomm के धमाकेदार Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का एक कर्व्ड OLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसका डिस्प्ले भी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन के साथ आता है. इस फोन में एक शानदार ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 50MP का एक वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 8MP का एक अलट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा मिलता है जो 120x तक के डिजिटल जूम के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में 32MP का एक फ्रंट कैमरा भी मिलता है जो बेहतरीन सेल्फीज़ लेने के लिए एकदम बढ़िया है. 6000mAh की बैटरी के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बढ़िया है जो अपने फोन ज्यादा कंटेंट फिल्म करते हैं.

Vivo V50 (34,999 रुपये)

Vivo V50 5g

एक दमदार ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 50MP का एक वाइड एंगल कैमरा और 50MP का एक अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है जो 4K 30FPS पर वीडियोस बना सकता है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 50MP का एक वाइड एंगल कैमरा मिलता है जो बढ़िया सेल्फीज़ तो क्लिक कर ही सकता है लेकिन बेहतरीन विडीयोस भी बना सकता है. इस स्मार्टफोन में लंबी बैटरी लाइफ के लिए 6000mAh तक की बैटरी मिलती है जो 90W तक की फ्लैश चार्जिंग के साथ आती है और इसमें दमदार परफॉरमेंस के लिए Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट भी मिलता है. डिस्प्ले के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है. इसमें एक 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है.

OnePlus 13R (42, 999 रुपये)

OnePlus 13R Price under Rs 38000 on Amazon summer sale 2026

6.78 इंच के बड़े और बेहतरीन LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलती है. बढ़िया परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है और इसमें बेहतरीन सेल्फीज़ लेने के लिए 16MP का एक वाइड एंगल लैंस भी मिलता है. इस स्मार्टफोन में एक लाजवाब ट्रिप्ल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलता है जो इस स्मार्टफोन को रील्स बनाने के लिए एक अच्छी चॉइस बना देता है. इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 80W तक की Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Google Pixel 8A (37,999 रुपये)

Google Pixel 8a

गूगल के अपने टेंसर G3 चिपसेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच का एक OLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरश्रा मिलती है. 64MP के वाइड एंगल कैमरा के साथ आने वाले 13MP के अलट्रा वाइड कैमरा के साथ इस स्मार्टफोन का लाजवाब रियर कैमरा सेटअप रील्स बनाने के लिए बढ़िया बना जाता है. इसमें 13MP का एक अलट्रा वाइड फ्रंट कैमरा भी मिलता है. इसकी 4492mAh की बड़ी बैटरी 18W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है.

यह भी पढ़ें: ये 5 स्मार्टफोन्स हैं गेमिंग के धुरंधर! जून 2026 में खरीदने के लिए बेस्ट

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile