ये 5 स्मार्टफोन्स हैं गेमिंग के धुरंधर! जून 2026 में खरीदने के लिए बेस्ट

ये 5 स्मार्टफोन्स हैं गेमिंग के धुरंधर! जून 2026 में खरीदने के लिए बेस्ट

पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन्स के बाज़ार में गेमिंग में अच्छी परफॉरमेंस देने वाले स्मार्टफोन मॉडल्स में बढ़ोतरी देखने को मिली है. जैसे ही मोबाइल गेमिंग की पॉपुलैरिटी लोगों में बढ़ने लगी, वैसे ही स्मार्टफोन्स में मोबाइल गेमिंग फोकस्ड आने शुरु हो गए थे. जहां पहले ग्राहक एक स्मार्टफोन खरीदते समय बैटरी और कैमरा जैसे स्पेक्स पर ज्यादा ध्यान देते थे वहीं अब ग्राहक 120FPS तक का रिफ्रेश रेट, डिस्प्ले क्वालिटी और बाकी स्पेक्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं जो उनकी गेमिंग को और बेहतरीन बना दे. वहीं स्मार्टफोन कंपनीयों ने भी इस ट्रेंड को समझ लिया है और अब ज्यादातर स्मार्टफोन्स गेमिंग फोक्सड स्पेक्स के साथ आते हैं. अगर आपका बजट थोड़ा कम भी है तब भी आप इस आर्टिकल में लिस्टेड अच्छे स्पेक्स वाले फोन्स को खरीद सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iQOO Neo 10 (32,990 रुपये)

Representative Image iQOO Neo 10

Qualcomm के Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में Adreno 825 GPU देखने को मिलता है और इस स्मार्टफोन में 8GB, 12GB और 16GB तक की RAM के ऑप्शंस मिलते हैं. 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 144Hz तक का लाजवाब रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है जो FHD+ रेसोलुशन के साथ आता है. 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 120W तक की फ़्लैश चार्जिंग देखने को मिलती है.

OnePlus 15R (54,999 रुपये)

OnePlus 15R

7400mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 80W तक की सूपर फास्ट चार्जिंग मिलती है. Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 12GB की LPDDR5X Ultra RAM देखने को मिलती है और इसमें Adreno 829 GPU भी मिलता है जो इसे गेमिंग में काफी बढ़िया बना देता है. इस स्मार्टफोन का 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले FHD+ रेसोलुशन के साथ ही साथ 165Hz का दमदार रिफ्रेश रेट भी सपोर्ट करता है.

Realme GT7 (36,999 रुपये)

6.78 इंच के बड़े LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. अच्छी परफॉरमेंस के लिए इस फ़ोन में MediaTek का Dimensity 9400e प्रोसेसर मिलता है जो गेमिंग के लिए काफी अच्छा है, इसका Immortalis-G720 MC12 GPU बेहतरीन ग्राफिक्स दिखाने में सक्षम है. इस स्मार्टफोन में 8GB, 12GB और 16GB तक के RAM ऑप्शंस मिलते हैं. इस स्मार्टफोन की 7000mAh की बड़ी बैटरी 120W तक की अलट्रा चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

OnePlus Nord 6 (42,999 रुपये)

oneplus nord 6 first sale today in india on amazon sale offers price specification

9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 80W तक की सूपर चार्जिंग मिलती है. 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ इस फोन में 165Hz का दमदार रिफ्रेश रेट मिलता है जो आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर बना देगा. इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट देखने को मिलता है जो Adreno 825 GPU के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में LPDDR5X RAM मिलती है और इसमें 8GB और 12GB तक की RAM के ऑप्शंस उपलब्ध हैं.

Poco X8 Pro (41,699 रुपये)

MediaTek के Dimensity 8500 अलट्रा प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में Mali-G720 MC8 GPU मिलता है. 8GB और 12GB के RAM ऑप्शंस के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में LPDDR5X की RAM आती है. 6500mAh की बैटरी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 100W तक की फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है. इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का एक बढ़िया 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz के दमदार रिफ्रेश रेट के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, जून 2026 में खरीदने के लिए बेस्ट

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile