सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, जून 2026 में खरीदने के लिए बेस्ट
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ी स्क्रीन वाले फोन्स की मांग लगातार बढ़ रही है। बड़ी डिस्प्ले न सिर्फ वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव बेहतर बनाती है, बल्कि मल्टीटास्किंग, गेमिंग, वीडियो कॉलिंग और ऑफिस वर्क को भी आसान बनाती है। यही वजह है कि कंपनियां अब बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा और एडवांस फीचर्स भी दे रही हैं। अगर आप बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यहां हम आपको ऐसे ही पांच मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं, जो 2026 के सबसे लोकप्रिय विकल्पों में शामिल हैं।
SurveyiPhone 17 Pro Max (1,49,900 रुपये)

Apple का iPhone 17 Pro Max 6.9 इंच OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजोल्यूशन 2868×1320 पिक्सल और 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। फोन में A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसमें 6-कोर CPU और 6-कोर GPU मिलता है। कंपनी ने बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए नया वेपर कूलिंग सिस्टम भी जोड़ा है। इसमें तीन 48MP कैमरे, ProRes RAW वीडियो रिकॉर्डिंग, सेंटर स्टेज, 8x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम और ड्यूल कैप्चर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra (1,30,999 रुपये)

Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है और इसमें बड़ा वेपर चैंबर दिया गया है। डिवाइस में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर, एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। AI फीचर्स में नाओ ब्रीफ, नाओ नज, फोटो असिस्ट और फाइंडर टू सर्च शामिल हैं। फोन में 5,000mAh बैटरी, 200MP प्राइमरी कैमरा और 50MP टेलीफोटो सेंसर मौजूद है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 (1,74,999 रुपये)

फोल्डेबल कैटेगरी में Samsung Galaxy Z Fold 7 सबसे बड़े डिस्प्ले वाले विकल्पों में शामिल है। इसमें खुलने पर 8 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है, जबकि बाहरी डिस्प्ले 6.5 इंच का है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलता है और आर्मर एलुमिनियम फ्रेम और मजबूत हिंज के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 200MP का मेन सेंसर और 10MP फ्रंट कैमरा शामिल है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,74,999 रुपये रखी गई है।
OnePlus 15 (77,999 रुपये)

OnePlus 15 उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो 1 लाख से कम कीमत कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं। इसमें 6.78 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,300mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। डिवाइस में Snapdragon फ्लैगशिप प्रोसेसर, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप में तीन 50MP सेंसर शामिल हैं, जिनमें 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद है।
Nothing Phone (4a) Pro (49,999 रुपये)

Nothing Phone (4a) Pro बजट सेगमेंट में बड़ी स्क्रीन वाला आकर्षक विकल्प है। इसमें 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले, 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन 5,080mAh बैटरी के साथ आता है। कैमरा सिस्टम को Google Pixel 10 के लेवल का माना जा रहा है। इसकी सबसे खास पहचान ग्लिफ मैट्रिक्स इंटरफेस है, जो कॉलर आईडी, बैटरी लेवल और ऐप अपडेट जैसी जानकारी दिखाता है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
