iPhone 17e को कड़ी टक्कर देते हैं ये 5 कैमरा फोन..देखें कौन सा आपके लिए होगा बेस्ट

iPhone 17e को कड़ी टक्कर देते हैं ये 5 कैमरा फोन..देखें कौन सा आपके लिए होगा बेस्ट

iPhone 17e Apple का लेटेस्ट फोन है जिसे कंपनी इंडिया के साथ साथ ग्लोबल बाजार में भी लॉन्च कर चुकी है। यह फोन कंपनी का कम्पैक्ट होने के साथ साथ दमदार कैमरा से भी लैस है। इसमें iPhone 16e के मुकाबले कई अपग्रेड मिलते हैं। हालांकि, आज हम इन अपग्रेड आदि के बारे में कोई भी जानकारी आपको नहीं देने वाले है, हम आपको यहाँ बताने वाले है कि अगर आप iPhone 17e को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको एक बार इस लिस्ट पर भी ध्यान देना चाहिए जिसमें 5 बेस्ट कैमरा फोन्स को रहा गया है। यहाँ हम आपको इन सभी फोन्स के बारे में एक एक करके बताने वाले हैं। आइए पूरी लिस्ट के फोन्स पर एक नजर डालते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo Reno 15 Pro Mini

हम जानते है कि iPhone 17e को कंपनी ने 65,000 रुपये के प्राइस के आसपास Apple A19 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है। अब ऐसे में अगर आप इसी प्राइस के आसपास एक फोन को खरीदना चाहते हैं तो लिस्ट में पहले नंबर पर आता है Oppo Reno 15 Pro Mini इस फोन का प्राइस 60 हजार रुपये के आसपास है। इसकी खासियत यह है कि इसमें आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, प्राइमेरी सेन्सर 200MP का है, जो OIS से लैस है। इसके अलावा फोन में 50MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है, फोन में एक 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी मिलता है। फोन में 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मौजूद है। MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर को इस फोन को ताकत देने का काम सौंपा गया है। इसमें एक 6200mAh की बैटरी 80W की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ मिलती है। अगर आप Apple iPhone 17e को नहीं खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Vivo X200 FE

Vivo के इस फोन का प्राइस 55,000 रुपये से कम है। इसमें भी एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। हालांकि यह फोन दो 50MP कैमरा के साथ एक 8MP कैमरा वाला मॉड्यूल है। फोन में सेल्फ़ी के लिए 50MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर मिलता है, जो 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसके अलावा फोन में एक 6500mAh की बैटरी भी मिलती है जो 90W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।

Motorola Signature

मोटोरोला के इस फोन का प्राइस 65,000 रुपये है। इसमें आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में तीनों ही कैमरा 50MP के हैं। हालांकि, मेन कैमरा के अलावा एक कैमरा पेरिस्कोप टेलीफोटो है और दूसरा अल्ट्रा वाइड लेंस फोन को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 पर लॉन्च किया है, इसमें आपको 5200mAh की बैटरी 90W की चार्जिंग क्षमता और 50W की वायरलेस चार्जिंग के साथ मिलती है।

OnePlus 13

इस फोन का प्राइस भी 60,000 रुपये के आसपास ही है। इसमें भी एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का वाइड ऐंगल लेंस OIS के साथ मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। एक अन्य कैमरा 50MP का टेलीफोटो लेंस है। फोन में 32MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। इस फोन को का कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च किया था, फोन में 6000mAh की बैटरी 100W की चार्जिंग क्षमता के साथ मिलती है।

Google Pixel 10

अगर इस फोन के प्राइस को देखा जाए तो यह भी Flipkart पर आपको इस समय सस्ते में लगभग लगभग 65000 रुपये से कुछ ऊपर के प्राइस में खरीदने के लिए मिल सकता है। फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक 48MP का मेन कैमरा OIS के साथ मिलता है, फोन में एक 10.8MP का टेलीफोटो लेंस और एक 12MP का वाइड ऐंगल लेंस भी मिलता है। सेल्फ़ी के लिए फोन में एक 10.5MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। फोन को कंपनी ने अपने खुद के Google Tensor G5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है। फोन में एक 4970mAh की बैटरी 30W की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ मिलती है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदें अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर, ऑनलाइन चल रहा ताबड़तोड़ ऑफर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo