iPhone 12 से लेकर 14 तक के मॉडल्स में अब तक इन रंगों को किया गया शामिल, नए रंग देख ग्राहक हुए बाग-बाग

iPhone 12 से लेकर 14 तक के मॉडल्स में अब तक इन रंगों को किया गया शामिल, नए रंग देख ग्राहक हुए बाग-बाग
HIGHLIGHTS

iPhone 14 और iPhone 14 Plus येलो एडिशन लॉन्च हो चुके हैं

यहाँ हम नए iPhone 14 SKUs की डिटेल्स जानेंगे

प्लस मॉडल में थोड़ी बड़ी डिस्प्ले और बड़ा बैटरी साइज़ है

ऐसा बहुत कम बार हुआ है कि आईफोन को लॉन्च के कुछ समय बाद एक नए रंग के साथ पेश किया गया हो। इस बार iPhone 14 और iPhone 14 Plus येलो के एक प्यारे से शेड में आए हैं। यह स्पेक्स के अनुसार समान आईफोन है, लेकिन एक ब्रांड न्यू कलर ऑप्शन के साथ। इसीलिए, iPhone 14 के फीचर्स देखने के अलावा, हम यहाँ आईफोन के खास रंगों पर भी नज़र डालेंगे जो अब तक हमने देखें हैं। 

इसे भी देखें: Poco X4 Pro और Realme 9i से लेकर Galaxy M13 तक बड़े-बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदें 15 हजार से भी कम में

1. YELLOW: IPHONE 14 AND IPHONE 14 PLUS

iPhone

एप्पल ने iPhone 14 और iPhone 14 Plus दोनों के लिए येलो कलर ऑप्शन पेश किया है। 

कलर के अलावा, ये फोन्स समान तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ आते हैं जैसे कि अन्य रंगों के मॉडल्स में मिलते हैं। 

यानि आपको OLED डिस्प्ले, iOS 16, A15 बायोनिक चिपसेट, 12+12MP रियर कैमरा सेटअप, 12MP सेल्फ़ी स्नैपर, दोनों ओर से 4K60 वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता, 15W मैगसेफ, फेस आईडी, UWB सपोर्ट आदि मिलता है। प्लस मॉडल में थोड़ी बड़ी डिस्प्ले और बड़ा बैटरी साइज़ है। 

इसे भी देखें: OnePlus Nord CE 3 Lite 5G कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

2. ALPINE GREEN: IPHONE 13 LINEUP

 iPhone 13

iPhone 13 और iPhone 13 Pro को अल्पाइन कलर वेरिएंट्स मिले हैं। कलर के अतिरिक्त, दोनों आईफोन 13 वेरिएंट्स OLED, iOS 15 ( iOS 16.3 पर अपग्रेड किया जा सकता है), A15 बायोनिक चिपसेट, 12+12MP रियर कैमरा डुओ, 12MP सेल्फ़ी शूटर, दोनों ओर से 4K60 वीडियो, फेस आईडी, 15W मैगसेफ और UWB सपोर्ट के साथ आते हैं। 

दोनों मॉडल्स के बीच बैटरी और स्क्रीन साइज़ अलग-अलग हैं। 
इसे भी देखें: iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max होंगे iPhone 14 Series के मुकाबले ज्यादा अडवांस, छोटी छोटी डिटेल्स हुई लीक

3. PURPLE: IPHONE 12 AND IPHONE 12 MINI

 iPhone 12

यह पहली बार था जब हमें खास रंग का आईफोन मिला (प्रॉडक्ट रेड को छोड़कर)। दोनों आईफोन्स OLED स्क्रीन, iOS 14.1 (iOS 16.3 पर अपग्रेड किया जा सकता है), A14 बायोनिक प्रोसेसर, बैक पर 12+12MP का डुओ, 12MP फ्रन्ट कैमरा, दोनों तरफ से 4K60 वीडियोग्राफी, फेस आईडी, 15W मैगसेफ और UWB सपोर्ट के साथ आते हैं। 

iPhone 12 मुख्य रूप से iPhone 12 mini से इसकी डिस्प्ले और बैटरी साइज़ के मामले में अलग है। 

4. PRODUCT RED 

 Product Red

इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला

हाल ही के ज़्यादातर आईफोन्स में स्पेशल प्रॉडक्ट रेड एडिशन है। कंपनी का कहना है कि, "एप्पल (प्रॉडक्ट) रेड की हर खरीदारी एड्स और कोविड-19 के खिलाफ ग्लोबल फंड की लड़ाई में योगदान देती है।"

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo