iPhone 14, iPhone 14 Plus मॉडल्स का नया कलर ऑप्शन देख हो जाएंगे इसके दीवाने, प्री-बुकिंग 10 मार्च से शुरू

iPhone 14, iPhone 14 Plus मॉडल्स का नया कलर ऑप्शन देख हो जाएंगे इसके दीवाने, प्री-बुकिंग 10 मार्च से शुरू
HIGHLIGHTS

Apple iPhone 14 और iPhone 14 Plus अब येलो कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध हैं

iPhone 14/ iPhone 14 Plus मॉडल्स को 10 मार्च से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं

iPhone 14 $799 से शुरू होता है जबकि iPhone 14 Plus $999 से शुरू होता है

Apple iPhone 14 और iPhone 14 Plus अब येलो कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध हैं। लेटेस्ट एप्पल आईफोन 14 सीरीज के लिए नया कलर वेरिएंट ग्राहकों को चुनने के लिए और अधिक विकल्प प्रदान करता है। लीक से पता चला था कि एप्पल आईफोन 14 के रंगों में येलो को भी शामिल कर रहा है। अब एप्पल द्वारा इन अफवाहों की पुष्टि कर दी गई है। 

इसे भी देखें: Poco X4 Pro और Realme 9i से लेकर Galaxy M13 तक बड़े-बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदें 15 हजार से भी कम में

iPhone 14 और iPhone 14 के येलो कलर ऑप्शन को अब ऑर्डर किया जा सकता है। यह सितंबर 2022 में लॉन्च हुए मॉडल्स के लिए एक मिड-साइकल अपडेट के रूप में आया है। iPhone 12 के लिए मिड-साइकल कलर अपडेट पर्पल था जो कि मार्च 2021 में किया गया था, जबकि iPhone 13/ iPhone 13 Pro को 2022 में ग्रीन अपग्रेड मिला था। iPhone 14 और iPhone 14 Plus पेशकशों के लिए अब कुल 6 कलर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। पिछले कलर स्टारलाइट, मिडनाइट, पर्पल, ब्लू और रेड थे। एप्पल ने अपने आईफोन मॉडल्स के लिए मिड-साइकल कलर अपग्रेड्स प्रदान करना बरकरार रखा है और इसलिए इस साल भी कोई फर्क नहीं आया है। 

इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला

yellow iPhone 14

एप्पल ने iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max कलर ऑप्शन्स में बदलाव नहीं किया है। इसके कलर स्पेस ब्लैक, सिल्वर, गोल्ड और डीप पर्पल हैं। इच्छुक आईफोन फैन्स अपने येलो iPhone 14/ iPhone 14 Plus मॉडल्स को 10 मार्च से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं जबकि शिपिंग 14 मार्च से शुरू होगी। iPhone 14 और iPhone 14 Plus के येलो ऑप्शन मॉडल्स की कीमत भी अन्य कलर्स के समान ही रखी गई है। iPhone 14 $799 से शुरू होता है जबकि iPhone 14 Plus $999 से शुरू होता है। 

इसे भी देखें: iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max होंगे iPhone 14 Series के मुकाबले ज्यादा अडवांस, छोटी छोटी डिटेल्स हुई लीक

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo