अगले हफ्ते एक साथ लॉन्च होने जा रहे कई बड़े स्मार्टफोन्स, Samsung के धुरंधरों से होगी टक्कर, देखें लिस्ट
भारतीय टेक मार्केट में जुलाई का महीना फोल्डेबल और फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के लिए खास बनने जा रहा है। इस हफ्ते Samsung Galaxy Z Fold7, Flip7 और Flip7 FE की एंट्री के बाद, अब अगली लाइन में Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE जैसे दमदार डिवाइसेज़ हैं। इसके अलावा Honor X70 भी 15 जुलाई को चीन में पेश किया जाएगा। 14 जुलाई से 20 जुलाई के बीच जिन स्मार्टफोंस की लॉन्चिंग होने जा रही है, उनकी जानकारी नीचे दी गई है।
SurveyVivo X200 FE
Vivo X200 FE 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को दो वेरिएंट्स: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपए हो सकती है।
यह डिवाइस पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में डेब्यू कर चुका है और अब इंडिया में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट के साथ आने वाला है। इसमें 6.31-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6,500mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यह एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल स्मार्टफोन होगा जो परफॉर्मेंस और डिजाइन दोनों में संतुलन लाता है।
यह भी पढ़ें: 8.3 की IMDb रेटिंग वाली इस साउथ फिल्म ने 25 दिन में तोड़े थे कई रिकॉर्ड, कहानी ने कर दिया था दिमाग सन्न
Vivo X Fold 5
Vivo का अगला फोल्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन X Fold 5 भारत में 14 जुलाई को पेश किया जाएगा। इसका सीधा मुकाबला सैमसंग के Galaxy Z Fold7 से माना जा रहा है। इसमें 8.03-इंच की मेन AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जो 2K+ रेजोल्यूशन के साथ आएगी। साथ ही इसमें 6.53-इंच की कवर डिस्प्ले भी मिल सकती है।
यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3, 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। साथ ही, इसमें 50MP + 50MP + 50MP रियर और 32MP + 32MP सेल्फी कैमरा सेटअप मिल सकता है। यह 6,000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर कर सकता है।
Honor X70
Honor X70 स्मार्टफोन को 15 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला डिवाइस हो सकता है, जिसमें 8,300mAh की बैटरी दी जा रही है। इसके साथ ही यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। यह Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 से लैस हो सकता है।
हैंडसेट में 6.79-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन, 50MP डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लम्बी बैटरी लाइफ और बेहतरीन डिस्प्ले एक्सपीरियंस चाहते हैं।
14 से 20 जुलाई के बीच का हफ्ता भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। Vivo और Honor जैसी कंपनियां एक से बढ़कर एक पावरफुल डिवाइसेज़ लॉन्च करने जा रही हैं, जो सीधे Samsung जैसे ब्रांड्स को टक्कर देंगे। अगर आप इस महीने एक नया प्रीमियम या फोल्डेबल स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Prime Day 2025: दूसरे दिन स्मार्ट टीवी के दामों में धुआंधार कटौती, 65% तक की छूट पर ले जाएं घर
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile