Digit.in

8.3 की IMDb रेटिंग वाली इस साउथ फिल्म ने 25 दिन में तोड़े थे कई रिकॉर्ड, कहानी ने कर दिया था दिमाग सन्न

8.3 की IMDb रेटिंग वाली इस साउथ फिल्म ने 25 दिन में तोड़े थे कई रिकॉर्ड, कहानी ने कर दिया था दिमाग सन्न

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा ने भी बीते कुछ वर्षों में जबरदस्त उछाल देखा है, खासतौर पर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ने अपने कंटेंट और कहानी कहने के अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत लिया है। साल 2023 में रिलीज़ हुई एक मलयालम फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धमक बनाई कि सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने रिलीज़ के महज 25–30 दिनों में 177 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई कर डाली। निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ की इस फिल्म को न सिर्फ दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, बल्कि इसे बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में भारत की तरफ से ऑस्कर 2024 में ऑफिशियल एंट्री भी दी गई थी।

यह फिल्म वर्ष 2018 में केरल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी पर आधारित थी। इसने दिखाया कि किस तरह आम लोग खराब परिस्थितियों में भी इंसानियत और साहस दिखाते हैं। फिल्म का टाइटल है “2018: एवरीवन इज़ अ हीरो”, जो साल की सबसे बड़ी मलयालम हिट बनकर उभरी। इसने अपनी लागत से नौ गुना ज्यादा कमाई की और कमर्शियल सक्सेस के साथ-साथ आलोचकों की भी तारीफ बटोरी।

96वें ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी

2018: एवरीवन इज़ अ हीरो को इतनी सराहना मिली कि यह बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी। इससे पहले आमिर खान की फिल्म लगान (2002) को यह सम्मान मिला था। इस तरह यह फिल्म 21 साल बाद भारत की ऐसी पहली फिल्म बनी जिसे बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में आपदा की भयावहता के साथ-साथ इंसानियत की भावना, संघर्ष और एकता को बहुत ही भावनात्मक अंदाज़ में दर्शाया गया है। इस आपदा-थ्रिलर ड्रामा में टोविनो थॉमस, आसिफ अली, अपर्णा बालमुरली, कुंचाको बोबन, विनीत श्रीनिवासन, नारायण और लाल जैसे कलाकारों ने दमदार परफॉर्मेंस दी है।

शूटिंग में कोरोना बना था बाधा

हालांकि इस प्रोजेक्ट को पूरा करना इतना आसान नहीं था। फिल्म की शूटिंग के दौरान कोविड-19 महामारी फैल गई थी, जिससे प्रोडक्शन वर्क में लंबी रुकावट आई। लेकिन सभी चुनौतियों के बावजूद फिल्म को जिस तरह दर्शकों और आलोचकों से सराहना मिली, वह काबिल-ए-तारीफ है।

बाद में इस फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज़ किया गया और हिंदी भाषा वाले क्षेत्रों में भी इसे बेहतरीन रिएक्शन मिला। इतना ही नहीं IMDb ने भी इसे 8.3 की जबरदस्त रेटिंग दी। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो यह SonyLIV पर उपलब्ध है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles