Digit.in

जासूसी फिल्मों का शौक है तो ये पैसा वसूल वेब सीरीज़ ज़रूर देखें, जानें कहां हैं उपलब्ध

Highlights

ये जासूसी फिल्में और वेब सीरीज़ ज़रूर आएंगी पसंद

जानें स्पाई वेब सीरीज़ की पूरी लिस्ट

Zee5, प्राइम विडियो और इन OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं स्पाई वेब सीरीज़

जासूसी फिल्मों का शौक है तो ये पैसा वसूल वेब सीरीज़ ज़रूर देखें, जानें कहां हैं उपलब्ध

फिल्में (movies) और वेब सीरीज़ (web series) तो हम सभी देखते हैं लेकिन सबकी एक अलग चॉयस होती है जैसे कॉमेडी (comedy), रोमांटिक (romantic), सस्पेंस (suspense), डरावनी (horror) आदि। हम अपनी पसंद की फिल्में (movies) और शॉज़ (shows) ऑनलाइन (online) तलाशते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने एक लिस्ट बनाई है जिसमें जासूसी फिल्मों (spy movies) या वेब सीरीज़ (web series) को शामिल किया गया है।

Code M

कोड एम (Code M) वेब सीरीज़ अल्ट बालाजी और जी5 पर उपलब्ध है। इसमें एक फर्जी एंकाउंटर की कहानी देखी गई है जिसमें जेनिफर विंगेट एक ईमानदार आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं। विंगेट दो साथियों के साथ इस फर्जी एनकाउंटर की सच्चाई अपने डिपार्टमेंट के सामने लाती हैं। इस दौरान उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।

Special Ops 1.5

पहले सीजन में स्पेशल ऑप्स इंटेलिजेंस ऑफिसर हिम्मत सिंह को लेकर भारतीय सीरीज के दीवानों में हंगामा मच गया था। लेकिन अफसर बनने से पहले हिम्मत सिंह का जीवन कैसा था? स्पेशल ऑप्स 1.5 में यही बताया गया है। इसके बाद इस सीरीज के फैंस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

The Family Man 2

सबसे लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज में से एक द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2) है। पहले सीज़न में, मनोज वाजपेयी को सभी ने श्रीकांत तिवारी के रूप में अपनाया और कहानी का अंत ऐसी जगह हुआ जहाँ हर कोई अगले सीज़न को देखने के लिए उत्सुक था। पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी फैमिली मैन (family man) ने दर्शकों को निराश नहीं किया। 

The Investigation

Eros Now पर आने वाली यह क्राइम और सस्पेंस से भरी वेब सीरीज़ (web series) आपको ज़रूर पसंद आएगी। The Investigation में हितेन तेजवानी मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज़ (series) को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Paatal Lok

पाताल लोक (Paatal Lok) अमेज़न प्राइम की टॉप वेब सीरीज़ में से एक है। सीरीज़ में जगदीश अहलावत अहम किरदार में हैं जिन्होंने पुलिककर्मी की भूमिका निभाई है। पाताल लोक (Paatal Lok) को पिछले साल काफी पसंद किया गया है और यह वेब सीरीज़ अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) पर देखी जा सकती है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles