सरसों तेल का टिन है गर्मी का दुश्मन..कबाड़े में बेचने से पहले देख लो ये Cooler वाला जुगाड़
क्या आप घर पर फ्री में भी एक Cooler बनाना चाहते हैं?
आज हम आपको एक ऐसा जुगाड़ बताने वाले हैं जो आपको बेहद पसंद आएगा।
Internet पर इस जुगाड़ की कम चर्चा है लेकिन आप इसे ट्राई कर सकते हैं।
अगर जुगाड़ आदि की बात की जाए तो यह भारत की सबसे बड़ी ताकत है। जहाँ बाकी दुनिया हजारों रुपये खर्च करके समस्या का हल ढूंढती है वहाँ एक भारतीय घर में पड़े कबाड़ से वही काम कर लेता है। इस बार एक ऐसा ही जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इसे देखकर हैरानी में पड़े हुए हैं, जिस चीज के लिए गर्मियों में लोग अपने हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, उसी चीज को एक बंदे ने फ्री में ही बना डाला है। असल में, एक शख्स ने सरसों के तेल का पुराना कनस्तर उठाया और उससे एक पूरा का पूरा वर्किंग Cooler ही बना डाला है। न AC का खर्च न बड़े कूलर की झंझट बस देसी दिमाग और घर में पड़ी चीजें इस जुगाड़ की सबसे बड़ी खासियत हैं।
Surveyकैसे इस शख्स ने बनाया पूरा का पूरा Cooler वो भी फ्री में (बेस्ट है ये जुगाड़)
तरीका उतना ही सीधा है जितना सुनने में लग रहा है। सरसों के तेल के पुराने कनस्तर को एक तरफ से काटा। उस कटे हुए हिस्से में एक पंखा फिट किया जो हवा खींचने का काम करेगा। दूसरी तरफ बिल्कुल कूलर की तरह बोरे में घास लगाई। यही घास पानी को रोककर रखती है और जब पंखे की हवा इससे गुजरती है तो ठंडी होकर बाहर निकलती है। तारों का कनेक्शन भी बड़े सलीके से बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!
यह पूरा सेटअप देखने में भले ही देसी लगे लेकिन काम करने का सिद्धांत बिल्कुल वही है जो किसी भी बाजारू Cooler (कूलर) का होता है। इसका मतलब है कि हजारों रुपये अगर बचाने हैं तो आप भी इस Cooler जुगाड़ को ट्राई कर सकते हैं, लेकिन सावधानी के साथ और अगर तारों और कनेक्शन का काम नहीं आता है तो आप इलेक्ट्रिशन की मदद ले सकते हैं।
क्यों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है ये Cooler वाला जुगाड़?
इस वीडियो के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि यह जुगाड़ उन करोड़ों लोगों के दिल की बात कहता है जिनके पास न AC है, न महंगा Cooler खरीदने का बजट है। गर्मी का मौसम जोरों पर है और ऐसे में एक पुराना तेल का कनस्तर और थोड़ी सी क्रीऐटिविटी मिलकर एक काम का डिवाइस बना देती है तो लोग इसे शेयर किए बिना नहीं रह पाते। शायद इसी कारण यह वीडियो इंटरनेट पर इस समय हंगामा मचाए हुए है।
क्या काम करता भी है ये Cooler वाला जुगाड़?
यह जुगाड़ काम करता भी है या नहीं, इसका जवाब यही है कि हाँ यह काम करता है और सही प्रकार से काम करता है। असल में, जो सिद्धांत बाजार के कूलर में काम करता है वही यहाँ भी काम करता है। पंखा हवा खींचता है, वो हवा गीली घास से गुजरती है और ठंडी होकर बाहर निकलती है। जितनी गीली घास उतनी ज्यादा ठंडक। अगर इसमें थोड़ी बर्फ भी मिला दी जाए तो ठंडक और भी बढ़ जाएगी। हाँ यह किसी ब्रांडेड कूलर जितनी ठंडक नहीं देगा लेकिन जब पास में कुछ न हो तो यह जुगाड़ किसी वरदान से कम नहीं है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Cooler को AC बनाने वाला ये 2 रुपये का जुगाड़..इंजीनियर भी देखकर हैरान
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
